Viral Video : बस में सफर करने के दौरान कई बार लोग खिड़की से हाथ निकाल लेते हैं, कुछ बच्चे भी शरारत करते हुए अपने हाथ से बाहर की चीजों को पकड़ने या दिखाने की कोशिश करते हैं, ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? इसका एक उदाहरण सामने आया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस में सवार एक शख्स को चोटिल होते देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो में चलती बस की पीछे वाली सीट पर एक शख्स बैठा हुआ है। उसने आराम से बैठकर अपना हाथ मोड़कर खिड़की पर रखा है। इससे उसका हाथ थोड़ा सा बाहर निकला हुआ है। अचानक उसका हाथ एक खंभा टकरा गया। शख्स को इतनी तेजी से चोट लगी कि उसका हाथ फैक्चर हो गया। संभवतः उसका हाथ टूट गया।
बस के किनारे बैठकर की गलती!
वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि बस किसी खंभे के बगल से तेजी से गुजरी, और शख्स का हाथ उसी से टकरा गया। चोट लगने के बाद वह बुरी तरह चिल्ला पड़ा। अन्य यात्रियों ने जब उसकी तरफ मुड़कर देखा तो लेकिन उन्हें स्थिति समझ नहीं आई। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोगो से सीख लेने की बात कही जा रही है।
वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कंडक्टर ने कई बार डांट लगाई है मुझे लेकिन मुझे ये सब झूठ लगता था। आज जब मैंने अपनी आंखो से देख लिया तो खिड़की के किनारे बैठने से भी डर लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इसका तो पूरा हाथी ही खत्म हो गया। एक अन्य ने लिखा कि ये तो बहुत डरावना वीडियो है।
यह भी पढ़ें : बर्थडे बॉय को शराब की वजह से मिली मौत, कम पड़ने पर दोस्तों ने बालकनी से नीचे फेंका
एक ने लिखा कि आज मुझे उन सभी कंडक्टर को धन्यवाद बोलने का मन कर रहा है, जो हमेशा कहते थे कि हाथ अंदर रखो। एक ने लिखा कि कंडक्टर की बातों को इग्नोर करने वालों, इसे एक बार देख लो तो दिमाग सही हो जाएगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना था लेकिन आज पहली बार देखा। वीडियो बेहद डरावना है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines