एक दिन के लिए PM बन गए तो क्या करोगे? पाकिस्तानी शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल
Pakistan Viral Video : पाकिस्तान के एक शख्स से सवाल पूछा गया कि अगर एक दिन के प्रधानमंत्री बन गए तो क्या करोगे? जवाब वायरल हो गया है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

पाकिस्तान की राजनीति भी बड़ी दिलचस्प है। कब प्रधानमंत्री को पद से हटा दिया जाए, ये कोई नहीं जानता। हैरानी की बात है कि जब से पाकिस्तान बना है तब से लेकर आज तक इस देश का कोई भी प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोगों के ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें वह देश की राजनीति पर मजेदार टिप्पणी करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल है।
वीडियो में एक शख्स ने दूसरे से पाकिस्तान के हालात पर चर्चा कर रहा है। उसने पूछा कि अगर एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बना दिए गए तो क्या करोगे? इस पर शख्स ने कहा कि पहली बात तो मैं बन ही नहीं सकता, इस पर पूछा कि क्यों?
शख्स ने कहा कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरे पास समय नहीं है। इस पर लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के लोग वहां की राजनीति को बिलकुल सीरियस नहीं लेते।
कुछ सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि जिंदगी में इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए,बाक़ी सारे काम अपने आप हो जाएंगे। एक अन्य ने लिखा कि इसे अच्छे से पता होगा कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनकर अपना समय बर्बाद करने के बराबर है, इसलिए वह बनना ही नहीं चाहता।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि इसे ही कहते हैं सीधी बात नो बकवास। एक ने लिखा कि इस इंसान को पाकिस्तान का सबसे समझदार और व्यस्त इंसान का अवार्ड मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो करने लायक है, उससे कोई पूछता ही नहीं और जो कुछ नहीं कर सकता उससे लोग पूछ रहे हैं कि पीएम बनने के बाद क्या करोगे?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है , इसे तीन मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। शख्स के जवाब देने का तरीका लोगों को हंसने पर मज़बूर कर रहा है, यही वजह है कि इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: