'ये है AI का असली चेहरा', Paytm कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Paytm Layoff Employees: कंपनी का कहना है कि छंटनी और AI के इस्तेमाल से पेटीएम को लागत में बचत होगी।

Paytm
विज्ञापन

Paytm Layoff Employees: पेटीएम ने एक हजार कर्मचारियों की छंटनी की है,लागत कम करने के लिए PAYTM ने यह कदम उठाया है। इतना ही नहीं, Paytm का कहना है कि अब AI का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसने उन्हें उम्मीद से अच्छा रिजल्ट दिया है। छंटनीकरने के बाद Paytm का कहना है कि वह अगले साल 15 हजार से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करेगा। हालांकि AI का इस्तेमाल किए जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कंपनी का कहना है कि अब हम AI का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, जिससे काम में तेजी आ सके, एक ही काम को बार बार ना करना पड़े और खर्चे में भी कमी आए। कंपनी ने साफ़ कहा है कि AI ने उन्हें उम्मीद से बेहतर रिजल्ट दिया है। AI का इस्तेमाल करने से 10 से 15 फीसदी कर्मचारियों की जरूरत खत्म हो जाएगी।

Advertisment

सोशल मीडिया पर आईं प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि पेटीएम कुछ भूमिकाओं को बदलने के लिए AI का इस्तेमाल करने जा रहा है, इसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है, और नौकरी खाना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा कि हम पश्चिमी लोगों को कॉपी कर रहे हैं, हमें लोगों से और काम लेने का तरीका खोजना चाहिए ना कि AI को बढ़ावा देना चाहिए। एक ने लिखा कि देश में बेरोजगारी कम है क्या जो AI के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलता जा रहा है।

https://twitter.com/Atulsingh_asan/status/1739152893478072473

विज्ञापन

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि AI ऑटोमेशन के कारण Paytm ने 1000 लोगों को नौकरी से निकाला, AI आपकी जगह तो नहीं लेगा बल्कि एआई का उपयोग करने वाला व्यक्ति लोगों की नौकरी ले रहा है। एक ने लिखा कि पेटीएम भारतीय स्टार्टअप कंपनी है, जो अपने एक हजार से अधिक कर्मचारियों को निकालने की फिराक में है। इसके लिए AI जिम्मेदार है।

विज्ञापन

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेटीएम ने अभी तक 300 कर्मचारियों को बाहर किया किया गया, अगले तीन से चार महीने में अन्य कमर्चारियों को बाहर किया जाएगा। यह कार्रवाई उन कमर्चारियों पर होगी, जिनका रिपोर्ट कार्ड खराब है। अब Paytm AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ