Pashupatinath Mahadev Mandsaur : सावन का महीना शुरू हो चुका है, भगवान भोलेनाथ के भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी मंदिर पहुंचने हैं। इसके लिए मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किए जा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के एक शिवलिंग में दरार की खबर सामने आई है।
मामला मध्य प्रदेश मंदसौर के मंदिर का है। पूर्व विधायक और भाजपा के प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने X पर लिखा कि श्रद्धा, भक्ति और आस्था का केंद्र “भगवान पशुपतिनाथ महादेव” की दिव्य एवं नयनाभिराम अष्टमूर्ति प्रतिमा दशपुर की नगरी मंदसौर (मध्य प्रदेश) में विराजित है। आशंका जताई जा रही है और संभावनाएं बताई जा रही है की “प्रतिमा के मुख पर दरार पड़ रही है”, यदि ऐसा है तो तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर, जानकारों से सलाह लेकर प्रतिमा के क्षरण को रोका जाए।
सीएम और कमिश्नर से किया संज्ञान लेने की अपील
इसके साथ ही यशपाल सिंह ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें प्रतिमा में दरार देखने को मिल रही है। यशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भारत सरकार का पुरातत्व विभाग तथा मध्य प्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञ मंदसौरके कमिश्नर से तुरंत मामले को संज्ञान में लेने की अपील की है।
भगवान पशुपतिनाथ महादेव की मूर्ति में दरार की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब सावन की शुरुआत हुई और भोलेनाथ के भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की भी तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सवाल उठ रहा है कि क्या सच में भगवान की प्रतिमा में दरार आई है।
यह भी पढ़ें : इसे कहते हैं Karma ! बुजुर्ग का फोन छीनकर भागा, तुंरत हो गई मौत; खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि 22 जुलाई से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हुई है। इस बार सावन में कुल पांच सोमवार आने वाले हैं। 29 जुलाई, 5, 12, 19 अगस्त को सोमवार हैं, इस दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं। सावन का अंतिम सोमवार 19 जुलाई को ही है और इसी दिन रक्षाबंधन भी है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
19 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
23 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines