हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Paris Olympics में शादी के प्रपोजल का वीडियो, जानें गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट ने क्या दिया जवाब?

Marriage Proposal Video Viral: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली एथलीट को मेडल सेरेमनी में शादी का प्रस्ताव मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। आइए देखते हैं…

विज्ञापन
शादी का प्रस्ताव मिलते ही लड़की की आंखों से आंसू बहने लगे।

Paris Olympics 2024 Marriage Proposal Video: पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, काफी चौंकाने वाला है। एक ओर जहां जेंडर को लेकर विवाद देखने को मिला। वहीं एक मूमेंट ऐसा देखने को मिला, जिस पर खूब तालियां बजीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने खूब तारीफ की।

जी हां, ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर एक खिलाड़ी को शादी का प्रस्ताव मिला। उसके प्रेमी ने उसे मेडल सेरेमनी के बाद रिंग ऑफर करते हुए शादी का प्रस्ताव किया। यह देखकर स्टेडियम में तालियां बजने लगीं। कपल के समर्थकों ने हूटिंग करते हुए दोनों का उत्साह बढ़ाया। वहीं गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट शादी का प्रस्ताव का ठुकरा नहीं पाईं। उन्होंने हां कर दी और सभी ने तालियां बजाकर इस जवाब का स्वागत किया।

 

घुटनों के बल बैठकर किया प्यार का इजहार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन की एथलीट हुआंग और झेंग सिवेई की टीम ने बैंडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने दक्षिण कोरिया की किम वोन हो और जियोंग ना युन को हराया। 21-8 और 21-11 से मुकाबला जीतकर हुआंग ने गले में गोल्ड मेडल पहना। गोल्ड मेडल पहनते ही हुआंग की टीम का एक खिलाड़ी लि युचेन उसके सामने आया और कहने लगा कि मुझसे शादी करोगी।

विज्ञापन

यह सुनकर हुआंग चौंक गई। इस बीच युचेन ने अपनी जेब से वेडिंग रिंग निकाली और घुटनों के बल बैठकर हुआंग के सामने वेडिंग रिंग पेश की। साथ ही उससे अपने प्यार का इजहार करते हुए उससे शादी का प्रस्ताव दिया। गोल्ड मेडल जीतने की खुशी के बीच शादी का प्रस्ताव मिलने से हुआंग भावुक हो गईं। वे युचेन का शादी का प्रस्ताव ठुकरा नहीं पाईं और उन्होंने हां कर दिया।

यह भी देखें:“चिन टपाक डम डम” इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रहा है ये ऑडियो, जानें किस खजाने से जुड़ा है ‘राज’

विज्ञापन

हुआंग ने मीडिया के सामने जताई खुशी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेडल सेरेमनी के बाद मीडिया से बात करते हुए हुआंग से शादी को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि शादी का प्रस्ताव चौंकाने वाला था। ओलंपिक चैम्पियन हूं और गेम की तैयारी में बिजी थी। इस दौरान युचेन से मुलाकात हुई। वह टीम का ही खिलाड़ी है, लेकिन उसे पता नहीं था कि वह उसे पसंद करता है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब उसने शादी का ऑफर दिया तो उसके आंसू छलक गए। क्योंकि इस तरह के प्रपोजल की उसे उम्मीद नहीं थी, दिमाग में ख्याल तक नहीं था।

यह भी देखें:शर्मनाक! कपड़े उतारे..फिर आसमान में ही फ्लाइट अटेंडेंट के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा सनकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola