---विज्ञापन---

शर्मनाक! कपड़े उतारे..फिर आसमान में ही फ्लाइट अटेंडेंट के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा सनकी

American Airlines : उड़ान के दौरान एक शख्स एयरहोस्टेस से ही बदसलूकी करने लगा और फिर सभी यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। देखें किस तरह इस शख्स को सबक सिखाया गया।

---विज्ञापन---

American Airlines : अमेरिकी एयरलाइन के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स उड़ान के दौरान फ्लाइट में वह हंगामा करने लगा। वह फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बदतमीजी करने के साथ ही साथ यात्रियों की जान भी खतरे में डाल दी। इसके शख्स को जिस तरह काबू किया, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, न्यू जर्सी का 26 साल का एरिक निकोलस गैपको नाम का शख्स 18 जुलाई को सिएटल से डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 2101 में सवार था। इस दौरान वह फ्लाइट अटेंडेंट से सेक्स करने की कोशिश करने लगा। इतना ही उसने, फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की।

---विज्ञापन---

फ्लाइट अटेंडेंट को किया प्रपोज 

बताया जा रहा है कि इस शख्स ने सबसे पहले अपने कपड़े को निकाले और फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज करते हुए उससे सेक्स करने के लिए कहा। इसके बाद वह चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। इस दौरान अन्य स्टाफ उसे शांत करने की कोशिश करने लगा लेकिन वह लगातार हंगामा किए जा रहा था।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि शख्स ने मारिजुआना का सेवन किया था। शख्स को कंट्रोल करने के लिए कुछ लोग उसे पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अन्य क्रू मेंबर्स ने उसे विमान के शौचालय के पास लेकर काबू किया। यात्रियों ने भी उसके पकड़ने में मदद की और फिर उसके हाथ और पैर पकड़कर बांध दिया गया।

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में यात्री की मांग सुन भड़क गई क्रू मेंबर, जमकर सुनाई खरीखोटी; लोग बोले- ये तो बदतमीजी है

---विज्ञापन---

पुलिस ने बताया गया कि आरोपी गैप्को को सुबह करीब 11 बजे साल्ट लेक सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। शख्स ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था और चिल्ला रहा था। शख्स ने विमान के बाहरी दरवाजे खोलने का प्रयास किया। शख्स पर काम में दखल देने और अमेरिकी विशेष विमान क्षेत्राधिकार के तहत विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2024 03:28 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola