"चिन टपाक डम डम" इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रहा है ये ऑडियो, जानें किस खजाने से जुड़ा है 'राज'

हाल में इंस्टाग्राम पर एक रील ऑडियो वायरल हुआ है- ‘चिन टपाक डम डम’. इस ऑडियो पर ढेरों रील और अब मीम भी बनने लगे हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आखिरये अजीब सा ऑडियो है क्या और आया कहां से?

Chin Tapak Dum Dum

“चिन टपाक डम डम” – ये चार छोटे से शब्द आजकल हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। ये कोई जादुई मंत्र नहीं है, बल्कि एक कार्टून डायलॉग है, जिसने इंटरनेट सेंसेशन बनकर रह गया है। इस डायलॉग की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि इसे अब एक कल्चरल फेनोमेना मान लिया गया है।

कहां से आया ये डायलॉग?

ये डायलॉग दरअसल बच्चों के पसंदीदा कार्टून शो “छोटा भीम” से लिया गया है। इस शो में एक विलेन है जिसका नाम ताकिया है। ये डायलॉग इसी किरदार का है। ताकिया जब भी कोई जादुई शक्ति दिखाने की कोशिश करता है, तो ये शब्द उसके मुंह से निकल ही जाते हैं। शायद ही कोई होगा जिसने इस डायलॉग को न सुना हो। इसकी मजेदार और अजीबोगरीब शब्दों ने इसे लोगों के दिलों में जगह दिला दी है। सोशल मीडिया पर तो इस डायलॉग का बोलबाला है। ये मीम्स, रिंगटोन, स्टिकर, और हर तरह के मजेदार कंटेंट में इस्तेमाल हो रहा है।

क्या है “चिन टपाक डम डम” की पॉपुलैरिटी का राज ?

“चिन टपाक डम डम” की पॉपुलैरिटी का राज सिर्फ इसकी सरलता और Memorability में नहीं है। इसमें एक निश्चित रहस्य भी है। ये तीन शब्द एक साथ बोलने पर एक अनोखी ध्वनि पैदा करते हैं, जो कानों को भी अच्छी लगती है। इसके अलावा, आपको बता दें इस डायलॉग का कोई अर्थ नहीं है,जिससे लोग इसे बस अपनी मनमर्जी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।

“चिन टपाक डम डम” की पॉपुलैरिटी ने हमें दिखाया है कि कैसे एक छोटी सी चीज भी इंटरनेट के जमाने में एक बड़ी सनसनी बन सकती है। यह एक उदाहरण है कि कैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक विचार को लाखों लोगों तक पहुंचाने में कितनी भूमिका निभा सकते हैं।

यहीं से चालू  हुआ था ट्रेंड :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ㅤ (@cartoon_world950)

Relatives at 3 am :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SjsoniK (@_sj_sonik_)

इंटरनेट पर क्या चल रहा है? 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malhar Mj Jadhav (@malhar.mj)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ