Arshad Nadeem And Neeraj Chopra Viral Photo : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को अभी भी पहले गोल्ड मेडल की तलाश है, सबसे अधिक उम्मीद नीरज चोपड़ा से थी लेकिन वह सिल्वर मेडल जीते हैं। उम्मीदों पर पानी तो फिरा लेकिन सिल्वर मेडल लाकर नीरज चोपड़ा देश का मान और बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के अशरद नदीम गोल्ड जीतने में कामयाब हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे ‘अरशद नदीम’ नाम के अकाउंट से किया गया है। इस पोस्ट के जरिए लोगों को धोखा दिया जा रहा है, पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला
टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर मेडल जीत लिया। वहीं गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने नाम कर लिया। अरशद ने फाइनल में दूसरे प्रयाश में 92.97 का थ्रो किया और इतिहास रच दिया। नदीम का थ्रो ओलंपिक का रिकॉर्ड बन गया है। नदीम के जीतने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अरशद नदीम (@ArshadNadeemPak) के नाम का फेक अकाउंट बनाया और उससे नीरज छोड़ा की फोटो शेयर की है।
अरशद नदीम के नाम से बने फेक अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें अरशद नदीम और नीराज चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर कर लिखा गया है कि हम हमेशा से एक अच्छे दोस्त रहे हैं। इस अकाउंट से अच्छा मैसेज देने की कोशिश हुई लेकिन अकाउंट गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम का नहीं है और X की तरफ से इसका फैक्ट चेक किया गया है।
अरशद नदीम का ये फेक अकाउंट है
X की तरफ से लिखा गया कि यह अरशद नदीम का फेक अकाउंट है। यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर भी एशियन गेम्स 2018 की है। यूजर गलत तरीके से अरशद नदीम की उपलब्धि का सहारा लेकर फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। अरशद का असली अकाउंट (@ArshadOlympian1) ये है। बता दें कि फेक अकाउंट से किया गया पोस्ट वायरल हो गया और लगभग 8 लाख से अधिक लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं।
ये है अरशद नदीप का असली X अकाउंट
फेक अकाउंट से किए गए पोस्ट पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा कि अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा। एक पाकिस्तानी और एक भारतीय, दोनों खिलाड़ी लेकिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। पाकिस्तानी ने गोल्ड जीता, भारतीय ने सिल्वर जीता। यदि वे मित्र हो सकते हैं, तो सभी पाकिस्तानी और भारतीय मित्र क्यों नहीं हो सकते? एक अन्य ने लिखा कि खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि दोनों देश के निवासियों को भी भाईचारा और मित्रता रखनी चाहिए।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
16 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines