---विज्ञापन---

Video : ‘पुलिसवाले खुद छेड़ रहे लड़कियां’ Pak यूट्यूबर ने कैमरे के सामने पकड़ा, लगाई फटकार

Pakistan Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पाकिस्तान पुलिस के जवान लड़की के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं। लड़की ने इन लड़कों से सवाल पूछा तो वह भाग खड़े हुए।

---विज्ञापन---

Pakistan Viral Video : महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं पूरी दुनिया में होती हैं। आरोपियों या दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती है तो कई बार ये बच निकलते हैं। पुलिसकर्मियों को देखते ही महिलाओं में हौसला बढ़ता है और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बाहर निकलती हैं लेकिन अगर ये पुलिसकर्मी ही लड़कियों या महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगें तो क्या होगा?

पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूट्यूबर लड़की वीडियो बना रही है। इसी बीच कुछ लोग बाइक से पहुंचे और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की ने बताया कि ये सारे पकिस्तान की पुलिस के जवान हैं, जो सादी वर्दी में यहां घूम रहे हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये कुछ सड़क छाप लोग यहां खड़े हैं। जब लड़की ने उनका चेहरा दिखाते हुए पूछा कि आप लोगों का मसला क्या है? इस पर जवाब मिला कि हम तो बस इंटरव्यू देखने आये हैं। इसके बाद लड़की ने बताया कि ये है पंजाब पुलिस (पाकिस्तान) के होनहार जवान, जिन पर लड़कियों की हिफाजत का जिम्मा है।

लड़की ने एक बुजुर्ग से इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि क्या कर सकते हैं? लड़की ने कहा कि इसीलिए हमारे पाकिस्तान को इज्जत नहीं मिलती है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया, जिसके बाद वायरल हो गया। इस वीडियो को 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट पर बिच्छू ने काटा तो होटल पर किया केस, बोला-अब तो शारीरिक संबंध…

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर ये यूपी के होते तो अब तक एक पैर से लंगड़े हो चुके होते। एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान में कानून का राज होता तो इस तरह की घटनाएं कैसे होती? एक अन्य ने लिखा कि जब पुलिसवाले खुद ही कैमरे के सामने लड़कियों को छेड़ रहे हैं तो सोचिये लोगों का क्या हाल होगा। एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान की जमीनी स्थित कैसी है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2024 10:34 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola