Chandrayaan-3 Mission Updates Pakistan TV Anchor Cheer For India: चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग को पूरी दुनिया में मान्यता मिली है। हर कोई प्रशंसा कर रहा है। जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। दुनिया के कई देशों में मीडिया आउटलेट्स ने इसरो की लाइव स्ट्रीमिंग को दिखाया। कई राष्ट्राध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों और टीवी एंकर्स ने इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की। अब एंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बच्चों को ही चांद-चांद कहकर तसल्ली देते रह गए
दरअसल, पाकिस्तान के जियो न्यूज शो के एक सेगमेंट में हुमा अमीर शाह और अब्दुल्ला सुल्तान साथ थे। दोनों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की खबर अपने दर्शकों के सामने रखी। हुमा ने कहा कि इंडिया चांद पर पहुंच गया, हम बीच में ही फंस गए। आगे उसने कहा कि हमें अपना दायरा बढ़ाने की जरुरत है। इस बीच साथी अब्दुल्ला सुल्तान ने कहा कि इंडिया चांद पर पहुंच पहुंच गया। हम अपने बच्चों को ही चांद-चांद कहकर तसल्ली देते रह गए। दोनों एंकर्स ने कहा कि उन्हें भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर यहां बैठकर खुशी महसूस हो रही है।
पीएम मोदी ने लैंडिंग पॉइंट को दिया शिव शक्ति नाम
14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। 40 दिन के सफर के बाद 23 अगस्त की शाम चंद्रयान-3 का लैंडर दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ। पीएम मोदी शनिवार को अपनी ग्रीस यात्रा से भारत लौटे तो सीधे बेंगलुरु जाकर इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने लैंडिंग पॉइंट को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया है। इस दौरान वे भावुक भी हो गए थे।
यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर 10 घंटे के लिए लापता हुआ रोवर, ISRO ने फिर ऐसे खोजा, अभी भी 4 बड़ी चुनौतियां
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
13 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines