ड्राइवर के गियर चेंजिंग स्टाइल पर फिदा हुई लड़की, गाड़ी सिखाने वाले शख्स से की शादी, Video

Pakistan girl fell in love driver gear changing style: पाकिस्तान से एक बड़ी ही अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक लड़की को ड्राइवर के गियर चेंजिंग स्टाइल से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेती है।

ड्राइवर के गियर चेंजिंग स्टाइल पर फिदा हुई लड़की, गाड़ी सिखाने वाले शख्स से की शादी, Video

Pakistan girl fell in love driver gear changing style: लड़की और लड़के की आपने ऐसी कई दिलचस्प प्रेम कहानियां सुनीं होंगी, जिसमें दोनों को एक दूसरे से किन्हीं वजहों से प्यार हो जाता है। हालांकि, पाकिस्तान की एक लड़की की एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसके बारे में शायद आपने कभी सुना नहीं होगा। दरअसल, 17 साल की पाकिस्तान की खदीजा नाम की एक लड़की को अपने ड्राइवर से प्यार हो जाता है। खदीजा कार सिखाने वाले अपने ड्राइवर के गियर चेंजिंग स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं। इस बात का खुलासा लड़की ने खुद किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने ड्राइवर को कार सिखाने के लिए काम पर रखा था। इस दौरान उन्हें लड़के के गियर चेंजिंग स्टाइल से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेती हैं।

अनोखी प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई, जब खदीजा के पिता ने अपनी बेटी को गाड़ी सिखाने के लिए एक व्यक्ति को काम पर रखा। हालांकि, नियति ने इस जोड़ी के लिए कुछ और ही सोच रखा था। इस दौरान लड़की को ड्राइवर से प्यार हो गया। उन्होंने अपनी प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि वह ड्राइवर की कार चलाने की स्किल पर फिदा हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने उससे शादी कर करने का फैसला कर लिया।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

https://twitter.com/itxadimemer4/status/1589268770849447937

उन्होंने बताया कि एक दिन कार सिखाने के दौरान उन्होंने अपने ड्राइवर (पति) के साथ जूस पीने के लिए कहा। तब उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। ये बात सुनकर ड्राइवर एक पल के लिए शॉक्ड हो गया और मना कर दिया। इसके लिए लड़की ने अपने घर वालों से बात की कि वह ड्राइवर से प्यार करती है। ये सिलसिला तीन-चार दिन तक चला और आखिर में उनके घर वाले मान गए। इसमें दिलचस्प बात यह रही कि जिस गाड़ी से लड़का लड़की को कार चलाना सिखाता था, उसी कार को लड़की के पिता ने शादी में उसे दे दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ