Jumping Game के दौरान डर के मारे रोने लगा बच्चा, बोला- अब क्या चांद पर लैंड कराओगे, Video

Instagram Child jumping game viral video: इंटरनेट पर Jumping Game से जुड़ा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा डर के मारे जोर-जोर से रोने लगता है और कहता है कि अब क्या चांद पर लैंड कराओगे।

Jumping Game के दौरान डर के मारे रोने लगा बच्चा, बोला- अब क्या चांद पर लैंड कराओगे, Video
विज्ञापन

Instagram Child jumping game viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फनी वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको शायद विपिन साहू के ‘लैंड करा दे’ वाले वीडियो की याद आ जाए। जिसमें वह पैराग्लाइडिंग के दौरान बहुत बुरी तरह डर जाता है और कहता है कि ‘लैंड करा दे’ भाई चाहे पैसे ले लेना। दरअसल, यहां पर हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें एक बच्चा Jumping Game के दौरान डर के मारे रोने लगता है। तेज जंपिंग से डरकर वह कहता है कि अब क्या चांद पर लैंड कराओगे। जिसके बाद हंसी को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।

यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो

आज के मॉर्डन दौर में बच्चों के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी के गेम आ गए हैं। जिसमें से एक Jumping Game भी है। इसमें बच्चे लचीली रस्सी के सहारे जंपिंग करते हैं। हालांकि, यह गेम कई बच्चों के लिए फीयर वाला भी हो सकता है। इसी के साथ इंटरनेट पर Jumping Game से जुड़ा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा डर के मारे जोर-जोर से रोने लगता है और कहता है कि अब क्या चांद पर लैंड कराओगे। इस वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

news 24 whatsapp channel

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर avi.rashi नाम के पेज से अपलोड किया गया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है कि दोस्तों, रुद्रांश का जंपिंग गेम का मन था। इसमें बताया गया कि जिस वीडियो में वह रोता हुआ नजर आ रहा है, वो शुरुआत की है। हालांकि, वह बाद में Jumping Game का मजा ले रहा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं,  80 हजार से ज्यादा लोगों को यह वीडियो पसंद आया। इसके अलावा कई हजारों लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए। एक शख्स ने मजेदार कमेंट कर कहा कि एक वक्त ऐसा भी था जब मैं भी ऐसी सिचुएशन में थी। वहीं दूसरे ने लिखा कि अब शायद ये बच्चा Jumping Game ट्राई नहीं करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ