राष्ट्रपति की बहन, पुलिस प्रमुख की पत्नी, भाभी तक से बनाए रिलेशन, एबांग एंगोगा कौन? जिसके 400 वीडियो वायरल

Who is Baltasar Ebang Engonga: बाल्टासर एबांग एंगोंगा के वीडियोज ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। एंगोंगा इक्वेटोरियल गिनी देश में नेशनल फाइनेंशियल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (ANIF) के डायरेक्टर जनरल हैं।

baltasar ebang engonga

baltasar ebang engonga

Who is Baltasar Ebang Engonga: मध्य अफ्रीका में स्थित देश इक्वेटोरियल गिनी में बवाल मच गया है। यहां बाल्टासर एबांग एंगोंगा नाम के एक शख्स के 400 सेक्सटेप वायरल हो गए हैं। एंगोंगा के कम्प्यूटर से ये वीडियो बरामद किए गए थे। जिन्हें देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए क्योंकि इन वीडियोज में राष्ट्रपति की बहन और पुलिस प्रमुख की पत्नी के साथ रिलेशन बनाते हुए वीडियो मौजूद थे। आइए जानते हैं बाल्टासर एबांग एंगोंगा कौन है? जिसके सेक्सटेप से इस छोटे से देश में बड़ा तूफान मच गया।

विज्ञापन

400 से ज्यादा वीडियो बरामद 

एबांग एंगोंगा इक्वेटोरियल गिनी के नेशनल फाइनेंशियल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (ANIF) के डायरेक्टर जनरल हैं। खास बात यह है कि इस प्रमुख पद पर रहते हुए वह खुद धोखाधड़ी के मामले में जांच के घेरे में थे। एंगोंगा खुद शादीशुदा हैं और उनके 6 बच्चे भी हैं। एंगोंगा के इन कारनामों का भंडाफोड़ तब हुआ, जब जांचकर्ताओं ने उनके कंप्यूटर से 400 से ज्यादा वीडियो बरामद किए। इसमें उनकी भाभी, चचेरे भाई, यहां तक ​​कि राष्ट्रपति की बहन और पुलिस प्रमुख की पत्नी के वीडियो मौजूद थे। हैरान करने वाली बात ये है कि इन वीडियोज की रिकॉर्डिंग ऑफिस, होटल और वॉशरूम में की गई थी।

विज्ञापन

वायरल हो गए वीडियो 

एंगोंगा के ये निजी वीडियोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ये सब सहमति से हुआ था। हालांकि कुछ पोस्ट में एंगोंगा के निजी जीवन का समर्थन किया गया है तो वहीं कुछ ने एक सार्वजनिक अधिकारी के रूप में एंगोंगा के नैतिक व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

लग सकता है सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप

अब इस देश के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या एंगोंगा की वजह से देश की स्वास्थ्य सुरक्षा को कोई खतरा है। अगर ऐसा कुछ साबित हो जाता है तो एंगोंगा पर सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया जा सकता है। इस कांड के सामने आने के बाद इक्वेटोरियल गिनी के उपराष्ट्रपति ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ऑफिसों में संबंध बनाते हुए पकड़े गए सरकारी कर्मचारियों को ‘कड़ी कार्रवाई’ का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ