हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पाक‍िस्‍तान के नोट पर ज‍िन्‍ना की जगह बाबर आजम, इमरान खान और माह‍िरा!

Pakistan Currency Notes Change: सोशल मीडिया पर लोग SBP को पाकिस्तानी रुपए के नए डिजाइन के लिए अतरंगी सुझाव दे रहे हैं।

विज्ञापन
पाकिस्तान के नोट पर कौन?

Pakistan Currency Notes Change: भारत की राह पर चलते हुए अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी अपने देश की करंसी को बदलने वाला है। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने सोशल मीडिया पर लोगों से बैंक नोट्स के डिजाइन को लेकर सुझाव मांगे हैं। SBP की तरफ से की गई यह अडवाइज पोस्ट इस समय वायरल हो रही है। इसके साथ ही SBP को लोगों ने नए नोट्स के लिए काफी अतरंगी डिजाइन का सुझाव दिए, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान और #SBP काफी ट्रेंड कर रहा है।

5,000 रुपये के नोट पर बाबर आज़म

SBP की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कुछ लोगों ने सलाह दी कि पाकिस्तान के नए नोट पर जिन्ना की जगह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुहम्मद बाबर आज़म की तस्वीर लगाई जाए। यूजर्स ने यह भी कहा कि देश के ज्यादातर लोगों को पाकिस्तानी 5,000 रुपये के नोट पर मुहम्मद बाबर आज़म की तस्वीर पसंद आएगी। वहीं कुछ लोगों ने 5,000 रुपये के नोट पर जिन्ना की जगह हॉलीवुड स्टार सिंगर Taylor Swift की तस्वीर लगाने को कहा है।

पाकिस्तानी नोटों पर इमरान खान की फोटो

नए पाकिस्तानी नोट को लेकर लोगों के सुझाव यहीं खत्म हो गए। कई लोगों ने सलाह दी है कि पाकिस्तान के 10 से लेकर 1000 रुपए तक के नोटों पर जिन्ना की जगह फिल्म एक्ट्रेस माहिरा खान की तस्वीर लगाने के लिए कहा है। वहीं कई लोगों ने सलाह दी है कि इन नोटों पर SBP को जिन्ना की जगह पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो लगाने के लिए कहा है। वहीं कुछ लोगों ने मजे लेते हुए पाकिस्तानी रुपए पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीर लगाने को कहा है। इसी तरह कई सारी मीम्स पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें