Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। वहीं ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग धोखा खा जाते हैं। इन वायरल तस्वीरों में कई चीजें होती हैं, लेकिन इनको आसानी नहीं देखा जा सकता है। इसको लेकर मिले टॉस्क को भी कम लोग ही पूरा कर पाते हैं।
अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ही तरह के खूब सारे कुत्ते कमरे में बैठे हुए हैं। जिसमें से ये पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है कि इसमें से असली कुत्ता कौन सा है। जिसके लिए आपको सिर्फ 10 सेकंड दिए गए हैं और इसी समय में आपको असली कुत्ते को खोज निकालना है।
Can you find the real dog? 😏 pic.twitter.com/zccHyd2fBD
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 24, 2022
अगर अभी तक आपको असली कुत्ते की पहचान नहीं हो पाई है तो आप परेशान न हो। नीचे दिए गए फोटो में हम आपको असली कुत्ते की पहचान करवा रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को अभी ट्विटर पर शेयर किया गया है और 30 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। साथ ही 39 हजार लोगों ने लाइक किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।