What is Open Marriage: शादी हर किसी की जिंदगी का अहम फैसला होता है। खासकर भारत में शादी को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता है। मगर अब देश में अलग-अलग तरह की शादियां पॉपुलर हो रही हैं। कई लोग एक से ज्यादा पार्टनर्स के साथ रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोग शादी करने से कतराते हैं। इसी कड़ी में लिव-इन रिलेशनशिप, कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और फ्रेंडशिप मैरिज जैसे कई नाम आपने जरूर सुने होंगे। मगर अब एक और नई शादी का ट्रेंड शुरू हो गया है, जिसे ओपन मैरिज के नाम से जाना जाता है।
ओपन मैरिज क्या है?
ओपन मैरिज एक तरह का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इसके अंतर्गत दो लोग आपस में शादी करते हैं और फिर आपसी सहमति से दूसरे लोगों से भी रिश्ता बना सकते हैं। मसलन कपल्स शादी के दौरान एक-दूसरे के साथ रहने के लिए बाध्य नहीं होते। वो पार्टनर से बिना झूठ बोले किसी और के साथ रिश्ते में रहते हैं। यह रिश्ता न सिर्फ रोमांटिक बल्कि सेक्शुअल रिलेशन भी हो सकता है। वहीं पार्टनर को इससे कोई आपत्ति नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- घूमने जाओ, शादी करो, पत्नी बनाओ और तलाक दे दो…पर्यटकों को मिलती है कुछ दिन की पत्नी; जानें क्या है Pleasure Marriage?
भारतीयों की बढ़ी दिलचस्पी
ओपन मैरिज का चलन भारत में भी तेजी से बढ़ने लगा है। खासकर बड़े शहरों में ओपन मैरिज का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस के फेमस डेटिंग ऐप ग्लीडेन (Gleeden) पर 30 लाख से ज्यादा भारतीयों की प्रोफाइल मौजूद है। यह एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है, जहां शादीशुदा लोग एक-दूसरे से झूठ बोले बिना दूसरे पार्टनर की तलाश करते हैं।
सर्वे ने चौंकाया
ओपन मैरिज से जुड़े आंकड़े यहीं खत्म नहीं होते हैं। 2023 में बम्बल ने एक सर्वे किया था। इसके अनुसार 60% सिंगल भारतीयों ने ओपन मैरिज में दिलचस्पी दिखाई थी। उनका कहना था कि भविष्य में वो ओपन मैरिज में रहना पसंद करेंगे। यह आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है।
यह भी पढ़ें- Friendship Marriage: समझौते की शादी है बड़ी खास, न बच्चे करने की टेंशन ना घर का बोझ उठाने की चिंंता
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines