घूमने जाओ, शादी करो, पत्नी बनाओ और तलाक दे दो...पर्यटकों को मिलती है कुछ दिन की पत्नी; जानें क्या है Pleasure Marriage?

Indonesia Pleasure Marriage: शादी सात जन्मों का बंधन होता है। मगर एक जगह ऐसी भी है, जहां घूमने गए पर्यटक अपने ऐशो-आराम के लिए शादी करते हैं और ट्रिप खत्म होने के बाद महिला को तलाक दे देते हैं।

Pleasure Marriage Indonesia

Pleasure Marriage Indonesia: कल्पना कीजिए आप किसी अनजान देश में घूमने जाएं और आपको वहां के बारे में कुछ भी पता न हो। ऐसे में आप अपने लिए एक गाइड की तलाश करेंगे। मगर दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जहां पर्यटकों को पत्नी दी जाती हैं। पर्यटक अपनी मनपसंद महिला को कुछ समय के लिए पत्नी बनाकर रखते हैं और ट्रिप खत्म होने के बाद उसे तलाक दे देते हैं। इसे ‘आनंद विवाह’ यानी ‘प्लेजर मैरिज’ (Pleasure Marriage) का नाम दिया जाता है।

विज्ञापन

इंडोनेशिया में बढ़ी प्लेजर मैरिज

साउथ ईस्ट एशियन देशों में प्लेजर मैरिज का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर इंडोनेशिया में यह काफी देखने को मिलता है। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी हैं। कई महिलाएं रोजी-रोटी चलाने और पैसे कमाने के लिए प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनती हैं। इससे इंडोनेशिया के टूरिज्म सेक्टर और लोकल अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन

महिलाएं कैसे बनती हैं प्लेजर मैरिज का हिस्सा?

प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में एक प्रोफेशन बन चुका है। खासकर गांवों में रहने वाली महिलाएं इसका हिस्सा बनती हैं। कुछ महिलाओं के घर वाले पैसों की लालच में आकर उन पर प्लेजर मैरिज करने का दबाव बनाते हैं, तो कुछ महिलाएं पैसे कमाने के लिए अपनी मर्जी से इस प्रोफेशन को अपना लेती हैं। रियल स्टेट इंडस्ट्री की तरह यहां भी दलाल होते हैं, जो पर्यटकों को उनकी मांग के अनुसार महिला से मिलवाते हैं और दोनों की शादी करवा दी जाती है।

विज्ञापन

महिला ने सुनाई आपबीती

प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में पूरी तरह से बैन है। हालांकि इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बना है, इसलिए यह धड़ल्ले से फल-फूल रही है। प्लेजर मैरिज का शिकार एक महिला ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को अपनी आपबीती सुनाई है। महिला का असली नाम सामने नहीं आया है। मगर लॉस एंजिल्स टाइम्स ने महिला का कथित नाम ‘कहाया’ (Cahaya) बताया है।

17 साल की उम्र में की पहली प्लेजर मैरिज

कहाया का कहना है कि वो 17 साल की उम्र में प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनी थी। वैसे तो 13 साल की उम्र में कहाया की शादी उनके स्कूल के दोस्त से हो गई थी। दोनों की एक बेटी भी थी। मगर जब कहाया 17 साल की हुईं तो उनके दादा-दादी की नजर एक ऐसे पर्यटक पर पड़ी, जो कुछ दिनों के लिए दुल्हन की तलाश में था। सऊदी अरब से आए इस पर्यटक की उम्र 50 साल थी। कहाया से शादी के बदले उसने 850 डॉलर यानी लगभग 70 हजार रुपये दिए थे। जब तक वो इंडोनेशिया में रहा, तब तक कहाया उसके साथ पत्नी की तरह रहीं और फिर दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन

अब तक हो चुकी हैं 15 शादियां

कहाया के पति तो जब इसके बारे में पता चला, तो उसने भी कहाया और अपनी बेटी को अकेला छोड़ दिया। रोजी-रोटी चलाने के लिए कहाया ने प्लेजर मैरिज को हमेशा के लिए अपना लिया। कहाया अब तक 15 से ज्यादा शादियां कर चुकीं हैं। हालांकि उनकी 1 शादी का अनुभव बेहद भयानक भी रहा है।

सऊदी अरब में फंसी कहाया

विज्ञापन

कहाया के अनुसार सऊदी अरब से आए एक शख्स ने उन्हें कुछ दिनों के लिए अपने साथ चलने को कहा। इस प्लेजर मैरिज के लिए उस शख्स ने 2000 डॉलर दहेज और हर महीने 500 डॉलर देने का वादा किया। कहाया को डील पसंद आई और वो उसके साथ सऊदी अरब चली गईं। वहां कहाया की हालत बद से बदतर हो गई। वो शख्स कहाया के साथ गुलामों से भी खराब सलूक करने लगा और उसने कहाया को पैसे भी नहीं दिए। किसी तरह कहाया वहां से भाग निकलीं और अपने देश वापस लौट आईं। प्लेजर मैरिज की ऐसी कई कहानियां इंडोनेशिया में आम होने लगी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ