Friendship Marriage: पहले शादी के मायने कुछ और होते थे। शादी को एक पवित्र रिश्ता माना जाता था लेकिन अब नए जमाने के साथ नए-नए ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक नया ट्रेंड जापान में आया है। जापान में फ्रेंडशिप मैरिज का चलन चल रहा है। सुनने में तो ये ऐसा लग रहा है जैसे कि कोई दो दोस्तों की आपस में शादी होना लेकिन ऐसा नहीं है। तो सवाल ये उठता है कि आखिर फ्रेंडशिप मैरिज है क्या? आइए जानते हैं।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, ये एक ऐसी मैरिज है जहां लोग कानूनी तौर पर तो शादीशुदा होते हैं लेकिन उनके बीच कोई इमोशनल और फिजिकल लगाव नहीं होता है। यहां शादी करने से पहले पार्टनर आपसी सम्मान, खर्च, भावनात्मक समर्थन और स्थिरता के साथ जीवन बिताने जैसे मुद्दों पर बात करते हैं और जब दोनों ही पार्टनर की सोच आपस में मिल जाती है तो ये शादी करने को तैयार हो जाते हैं। आम शब्दों में कहा जाए तो इस शादी में कपल आपस में सिर्फ एक रूममेट की तरह रहते हैं। अगर दोनों पार्टनर की सहमति हो तो वो दोनों शारीरिक संबंध भी बना सकते हैं।
कौन कर रहा है इस ट्रेंड को पसंद
फ्रेंडशिप मैरिज को ज्यादातर 30-32 की उम्र वाले लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये ट्रेंड उन लोगों में भी काफी चल रहा है जो यौन संबंध का लाभ नहीं उठा सकते हैं जिसमें समलैंगिक, एलजीबीटीक्यो लोग शामिल हैं। भले ही ये शादी आपको अनरोमांटिक क्यों न लग रही हो लेकिन साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस शादी से करीब 80 प्रतिशत लोग खुश हैं।
फ्रेंडशिप मैरिज के कुछ फायदे भी है जैसे अगर दोनों पार्टनर की आपस में बनती नहीं है तो वो दोनों अलग होने का फैसला भी कर सकते हैं। उनपर परिवार का कोई प्रेशर भी नहीं होता है।