Online Food Order: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय हमें एक संदेश लिखवाने का ऑप्शन मिलता है। इसके जरिए हम अपना संदेश उन तक पहुंचा सकते हैं, जिनके लिए खाना ऑर्डर कर रहे हैं जैसे जन्मदिन, सालगिरह आदि की बधाई। वहीं चीन के शख्स ने खाना ऑर्डर करते समय अपने लिए ही एक ऐसा संदेश लिखा, जिसे पढ़कर डिलीवरी बॉय परेशान हो गया और पुलिस को फोन कर दिया।
मामला चीन के हेनान राज्य का है, जहां एक शख्स ने ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनी से खाना ऑर्डर किया। हालांकि उसने एक ऐसा नोट लिखा था जिसे पढ़कर डिलीवरी बॉय परेशान हो गया। दरअसल शख्स ने खाना ऑर्डर करते समय नोट में लिखा था, ‘ये मेरा आखिरी भोजन है’।
यह मैसेज पढ़ते ही डिलीवरी बॉय हैरान रह गया। कुछ देर बाद समझा आया कि हो सकता है कि वह आत्महत्या करने के बारे में सोच रहा हो। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर में वहां पुलिस और दमकलकर्मी पहुँच गए और शख्स के घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगे।
यह भी पढ़ें : Bizarre Revenge! क्यों चूहे की दुश्मन बनी छात्रा? बदला लेने के लिए पार की हदें
खाना ऑर्डर करने वाला शख्स दरवाजा खोलने से इनकार कर रहा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी घर में घुसने में कामयाब हो गए। हालांकि इतनी देर में शख्स ने नींद की करीब 60 गोलियां खा ली थीं। वह आत्महत्या करना चाहता था क्योंकि उसके द्वारा किए गए निवेश में लगातार नुकसान हो रहा था। इससे उसके माता-पिता परेशान थे।
यह भी पढ़ें : Finding Aliens Location in 2024: इस साल हम ढूंढ लेंगे एलियंस! NASA ने ढूंढ निकाली टॉप लोकेशन
सही समय में डिलीवरी बॉय ने उसके संदेश को पढ़ लिया और पुलिस को फोन कर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। अब इस डिलीवरी बॉय की जमकर तारीफ हो रही है। आत्महत्या का प्रयास कर रहे शख्स का इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines