Bizarre Revenge! क्यों चूहे की दुश्मन बनी छात्रा? बदला लेने के लिए पार की हदें

Student Revenge From Rat : 18 साल की एक छात्रा ने चूहे से बदला लेने के लिए कुछ ऐसा किया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Student Revenge From Rat

PHOTO Source: Douyin

Student Revenge From Rat : चूहे से परेशान होकर आमतौर पर लोग चूहेदानी और दवाई का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में इसके लिए कई दवाएं भी मौजूद हैं लेकिन चीन की एक लड़की ने एक चूहे से परेशान होकर ऐसा बदला किया है कि अब वह चर्चाओं में आ गई है। 18 साल की लड़की हॉस्टल में रहती थी, यही पर एक चूहा उसे परेशान कर रहा था।

विज्ञापन

18 साल की एक छात्रा हॉस्टल में मौजूद एक चूहे से बेहद परेशान थी। उसने चूहे को पकड़ने के लिए ना तो चूहेदानी लगाई और ना ही किसी तरह की दवाई का इस्तेमाल किया। बल्कि ऐसा तरीका अपनाया कि उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ गया और शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चूहे ने लड़की पर हमला कर दिया और उसकी ऊंगली में काट लिया। इससे वह गुस्से से लाल हो गई और चूहे से बदला लेने की कोशिश करने लगी। एक दिन उसने चूहे के उस स्थान को पता लगा लिया, जहां वह छिपकर बैठता था। छात्रा ने चूहे को पकड़ लिया और उंगली में काटने का बदला लेने के लिए उसके सिर में काट दिया।

विज्ञापन

छात्रा ने चूहे को पकड़ा और उसके सिर पर दांत गड़ा दी , इस दौरान छात्रा के होंठ पर भी चोट लग गई। मजबूत पकड़ के कारण चूहे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। वहीं जब छात्रा इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर रिपोर्ट कैसे और क्या लिखी जाए।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर के पास जाने के बाद लड़की खुद शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। डॉक्टर को यह नहीं बता पा रही थी कि आखिर उसके होंठ में चोट कैसे लगी। छात्रा की रूममेट ने बताया कि अब वह ठीक है और अपना इलाज करवा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ