---विज्ञापन---

Finding Aliens Location in 2024: इस साल हम ढूंढ लेंगे एल‍ियंस! NASA ने ढूंढ न‍िकाली टॉप लोकेशन

Finding Aliens Location in 2024: क्या साल 2024 में वैज्ञानिक एलियंस के घर को खोजने में कामयाब हो जाएंगे? विशषज्ञों ने बड़ा दावा किया है।

---विज्ञापन---

Finding Aliens Location in 2024: एलियन के होने और देखने के कई दावे किए जाते रहे हैं। इसको लेकर लोगों के विचार भले ही अलग अलग हों लेकिन दावा किया जा रहा है कि अब एलियंस के गढ़ तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि वह जल्दी ही ऐसी जगह को खोजने में कामयाब हो जाएंगे, जहां एलियन रहते हैं।

द यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर की वैज्ञानिक डॉ. मिशेल थेलर ने कुछ समय पहले कहा था कि मुझे विश्वास है कि हम दूसरे गृह पर जीवन खोजने में कामयाब होंगे और जल्द ही एलियन का भी पता चल जाएगा। हम इसके करीब हैं लेकिन 100 फीसदी आत्मविश्वास और जानकारी नहीं है।

---विज्ञापन---

ऐसा ही दावा नासा के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक एलेन स्टोफन ने भी किया था। उन्होंने कहा था कि 2025 तक ग्रहों पर जीवन के मजबूत संकेत मिल जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने साल 2015 में एक बैठक में कहा था कि 10 साल के भीतर हमें पृथ्वी से इतर भी जीवन मिलने की उम्मीद है। इसके 10 – 15 साल बाद ठोस सबूत भी मिल जाएंगे।

https://twitter.com/NASA/status/1435720852331384833

---विज्ञापन---

ब्रेकथ्रू लिसन उन बड़ी परियोजनाओं में से एक है, जो दूसरे गृह पर जीवन खोजने पर काम कर रही है। इस परियोजना के तहत पृथ्वी के सबसे नजदीक 1,000,000 स्टार्स पर शोध किया जाएगा। गैलेक्सी को स्कैन किया जाएगा। इसके लिए ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो खुफिया जानकारी की खोज के लिए उपयोग की जाने वाली दूरबीनों की तुलना में 50 गुना अधिक संवेदनशील हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3200 मेगापिक्सेल वाले कैमरे का सहारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन के देश में बच्ची को देखते ही कैसे रुकी बस, वीडियो देखते ही यूजर बोले- सबक ले भारत

---विज्ञापन---

क्या होते हैं एलियन ?

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2024 में विशेषज्ञ और वैज्ञानिक एलियन को खोजने में कामयाब हो जाएंगे। एलियन दूसरे गृह के निवासियों को कहा जाता है। एलियन लैटिन भाषा से लिया गया एक शब्द है। लैटिन भाषा में Alienus का मतलब, अजनबी या प्रवासी होता है। Alienus से ही Alien शब्द लिया गया। एलियन देखने के तमाम दावे किए गए लेकिन आज तक कोई पुष्ट सबूत नहीं मिल सका है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2024 05:34 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola