बॉस को शायरी सुना मांगी छुट्टी तो शायरी में मिला इनकार, वायरल वीडियो में देखें फनी नोकझोक

Boss Employee Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बॉस और एम्प्लॉई के बीच बातचीत को शायराना अंदाज में बता रहा है। नौकरी करने वाले लोग खुद को इस वीडियो से कनेक्ट कर रहे हैं।

Office and employee
विज्ञापन

Boss Employee Viral Video: नौकरी करने वाले लोगों के सामने उस वक्त परेशानी खड़ी हो जाती है, जब वह कुछ दिनों की छुट्टी मांगने के लिए बॉस के पास पहुंचते हैं। छुट्टी के लिए लोग बॉस के सामने एक से बढ़कर एक झूठ और बहाना लेकर पहुंचते हैं। कई बार बॉस मान जानते हैं लेकिन कई बार वह सारे बहाने को दरकिनार ऑफिस पहुंचने के लिए कह देते हैं।

बॉस और एम्प्लॉई के बीच छुट्टी को शायराना अंदाज में हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दो लोगों ने मिलकर रिकॉर्ड किया है, नौकरी करने वाले लोग तुरंत इनकी बातों से सहमत होते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

एम्प्लॉई बना शख्स छुट्टी मांगने के लिए कह रहा है कि उनके इन्तजार में बैठे हैं कोई दीदार को तसल्ली दे दो, बहुत बीमार हूं सर आज छुट्टी दे दो। इस पर बॉस की तरफ से जवाब आता है कि इन्तजार – ए- दीदार में मर जाना बहुत आम है, पैरासिटामॉल खाकर ऑफिस आ जाओ बहुत काम है।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anmol Garg (@anmolgarg101)


इस पर एम्प्लॉई कह रहा है कि सुनाता हूं मैं तो अपने दिल की, मुझे कोई नज्म नहीं आती, बीमार एम्प्लॉई को ऑफिस बुलाकर शर्म नहीं आती। जवाब मिला, ‘ ना रख तू बदलों से आरजू, उन्हें बरस के पिघल जाना है। सिक लीव का बहाना बनाकर तुम्हें मूवी देखने जाना है?

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर @anmolgarg101 नाम की आईडी से वीडियो को शेयर किया गया है, इस वीडियो को 4 लाख लोगों ने देखा है। एक ने लिखा कि मन तो किया कि बॉस को टैग कर दूं लेकिन डर लगता है कि कहीं वो गजल ना सुनाने लगें। एक अन्य ने लिखा कि आंखों से आंसू आ रहे हैं भाई ये सुनकर, लेकिन ये बड़ा मजेदार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ