नई दिल्ली: जल्द ही जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 18 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम इस शाही फिरनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये दूध और चावल की मदद से बनाई जाती है जोकि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं शाही फिरनी बनाने की रेसिपी-
शाही फिरनी बनाने की सामग्री-
-आधा कप चावल
-2 लीटर दूध
-2 टी स्पून घी
-1 टुकड़ा दालचीनी
-1 चुटकी केसर
-आधा कप बादाम
-आधा कप काजू
-2 चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
-2 चम्मच चिरौंजी
-2 चम्मच किशमिश
-1 कप मावा
-1 कप चीनी
शाही फिरनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चावल को धो लें।
फिर आप इनको करीब आधे घंटे भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप इन चावलों को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
फिर आप एक बर्तन में दूध डालें और उबले के लिए रख दें।
इसके बाद जब दूध में उबल जाए तो आप इसमें दालचीनी, मावा और सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
फिर आप इसको तब तक पकाएं जब तक कि दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
इसके बाद आप इसमें चावल डालें और अच्छे से मिला दें।
फिर आप इसमें ऊपर से केसर डालें और चलाते हुए अच्छी तरह से पका लें।
इसके बाद आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने तक मिला दें।
अब आपकी स्वादिष्ट शाही फिरनी बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines