Numerology Tips: ज्योतिष के अनुसार हर दिन हर पल ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलती रहती है। इन ग्रहों की स्थिति को देख कर सहज ही किसी भी व्यक्ति के भाग्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति की वास्तविक डेट ऑफ बर्थ या उसके जन्म का महीना मालूम हो आप भी आसानी से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके भूत-भविष्य-वर्तमान के बारे में जान सकते हैं।
प्राचीन खगोल विज्ञान में आसमान को 12 भागों में विभक्त कर उन्हें 12 राशियों का नाम दिया गया है। माना जाता है कि प्रत्येक महीना एक निश्चित राशि का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि व्यक्ति जिस भी महीने में जन्म लेता है, उस महीने की राशि के हिसाब से ही उसका भाग्य निर्धारित होता है। यहां पर आप नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव एवं उनके भविष्य के बारे में जानेंगे।
नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों में होती हैं ये 7 खूबियां (Numerology Tips for November Born People)
पश्चिमी ज्योतिष के अनुसार नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों (चाहे लड़के हो या लड़कियां) की राशि वृश्चिक (Scorpio) होती है। ऐसे में इस माह जन्मे सभी लोग वृश्चिक राशि के जातकों के समान स्वभाव वाले होते हैं। उनका भविष्य भी कम-ज्यादा लगभग एक सा ही रहता है। हालांकि किसी भी व्यक्ति के बारे में सटीक रूप से जानने के लिए उसकी डेट-ऑफ-बर्थ के साथ-साथ जन्म का समय तथा किस शहर में जन्म हुआ, उसका नाम भी मालूम होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके
1. उनका शरीर और दिल दोनों ही खूबसूरत होते हैं
नवंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का शरीर बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है। उनका दिल उनके शरीर से भी ज्यादा सुंदर होता है। एक तरह से उन्हें भगवान की बनाई अनूठी कृति कहा जा सकता है।
2. ये बहुत ही इंट्रोवर्ट और सीक्रेट नेचर वाले होते हैं
जिन लोगों का जन्म नवंबर माह में होता है, वे अपने आप को दुनिया से छिपा कर रखने वाले होते हैं। दूसरों के सामने आना उन्हें पसंद नहीं होता और वे चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। ऐसे में कई बार दूसरों को वे घमंडी भी लग सकते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है।
3. स्वभाव से वे क्रिएटिव होते हैं
नवंबर माह में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी पहचान होती है कि वे किसी न किसी कला में रुचि जरूर रखते हैं। यह कला आर्ट, सिंगिंग, लिखना, पढ़ना या फिर कुछ भी हो सकती है। कई बार तो वे अपनी उस पसंदीदा कला में इतने परफेक्ट होते हैं कि दूसरे उन्हें देखते ही दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Kaal Bhairav Ashtami: कालभैरव अष्टमी पर करें भैंरूजी के ये 3 उपाय, फटाफट बदलेगी किस्मत
4. कभी गलत का साथ नहीं देते
ऐसे लोग कभी अपने सामने कोई गलत काम होते नहीं देख सकते। जब भी उन्हें सही और गलत में से किसी एक को चुनना होता है तो वे हमेशा सही को चुनते हैं फिर चाहे उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े। यदि आपके दोस्त का जन्म भी नवंबर माह में हुआ है तो आप निश्चिंत होकर विश्वास कर सकते हैं कि वे हमेशा आपका साथ देंगे।
5. प्रेम संबंधों और रिलेशन में वफादार होते हैं
ऐसे लोग अपने प्रेमी, परिजनों तथा दोस्तों को लेकर बहुत सेंसेटिव होते हैं। वे चाहे जितना भी नाराज हो जाएं, अपने लोगों को कभी धोखा नहीं देते हैं। आप उनके साथ कोई भी राज शेयर कर सकते हैं, यकीन मानिए कि आपका राज हमेशा राज ही रहेगा। वे खुद का नुकसान उठा कर भी दूसरों के विश्वास को बनाए रखते हैं।
6. कभी किसी को मदद के लिए मना नहीं करते
आज के जमाने में ऐसे लोग ढूंढना बहुत मुश्किल है जो बिना स्वार्थ दूसरों की मदद कर दें। सौभाग्यवश नवंबर माह में जन्म लेने वाले लोग ऐसे ही होते हैं। वे निःस्वार्थ भाव से दूसरों की हरसंभव मदद करते हैं। यहां तक कि उनसे अनजान लोग भी जाकर मदद मांग सकते हैं और वे कभी मना भी नहीं करते।
7. वे निर्दोष होते हुए भी सजा भुगतते हैं
नवंबर माह में पैदा हुए लोग आम तौर पर दूसरों के गुनाहों की सजा भुगतते हैं। वे स्वभाव से इतने सीधे होते हैं कि किसी को नुकसान पहुंचाने की सोच भी नहीं सकते। परन्तु गलतफहमियों के चलते दूसरे लोग उनसे नाराज हो जाते हैं और इसी का खामियाजा बिना गलती के भी उन्हें भुगतना पड़ता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
7 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines