Robot Police in China: बीते कुछ सालों में एआई ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना ली है। इसके अलावा बहुत से देशों में बेसिक सर्विसेज में रोबोट का प्रयोग किया जा रहा है। कुछ समय पहले हमने चीन में एक रेस्तरां में रोबोट को खाना डिलीवर करते देखा था और अब रोबोट क्रिमिनल को पकड़ते नजर आएंगे। जी हां चीन में एक ऐसा ही एआई बेस्ड रोबोट तैयार किया गया है। बढ़ती टेक्नोलॉजी ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ केयर से लेकर परिवहन और शिक्षा तक रोबोट तेजी से हमारे डेली लाइफ में अपनी जगह बना रहे हैं। हाल ही में, चीन ने AI बेस्ड पुलिस रोबोट पेश किया, जिसे ‘RT-G’ नाम दिया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
किसने बनाया ये रोबोट?
इस खास रोबोट को रोबोटिक्स फर्म लॉग ऑन टेक्नोलॉजी में तैयार किया है। इसे खासतौर पर निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस रोबोट को उन लोगों का पीछा करने और उन्हें पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जिस पर संदेह हो। फिलहाल RT-G रोबोट के फुटेज सामने आए हैं जो चीन के शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं। ये अपने आस-पास की जगहों की निगरानी कर रहे हैं। इनको हाई रिस्क इनवार्मेंट में काम करने के लिए डिजाइन किया गया। इन रोबोट्स का उद्देश्य अपराध से जुड़ी स्थितियों में पुलिस ऑफिसर्स की सहायता करना।
इस वीडियो को चेंगदू सिटी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि चीन ने अभी-अभी एक पुलिस रोबोट लॉन्च किया है, जो अपराधियों का पीछा कर सकता है, जाल फेंक सकता है और ऊंचाई से गिरने पर भी उसे संभाल सकता है! यह 35 किमी/घंटा तक की गति से चलता है। यहां आप उस वीडियो को देख सकते हैं।
रोबोट में क्या है खास?
द सन की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि AI-बेस्ड RT-G रोबोट को न केवल अपराध को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके एडवांस सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर भी है, जिसकी बदौलत अपराधियों को पहचानना आसान हो जाता है। ये रोबोट जमीन और पानी में काम कर सकता है। इसके अलावा, इसे चार टन के बार को झेलने की क्षमता है। RT-G में नेट गन, टियर गैस स्प्रेयर और साउंड वेव डिसबर्सल टूल शामिल हैं। इसके एडवांस सेंसर इसे अपने आस-पास की गड़बड़ी का पता लगाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें – डेंटिस्ट तोता! एक झटके में निकाल दिया डैमेज दांत, सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines