हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ये कैसी गुंडागर्दी! कार समेत बुजुर्ग को भी उठा ले गए नोएडा अथॉरिटी के लोग, वीडियो वायरल

Noida Viral Video: बताया जा रहा है कि वीडियो नोएडा का है और बुजुर्ग एवं महिला समेत कर्मचारी कार को टो करके ले जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नोएडा पुलिस ने सफाई दी है लेकिन नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

Noida Viral Video: अवैध जगह पर गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस चालान करती है या ट्रैफिक विभाग द्वारा गाड़ी को टो (Tow) किया जाता है। हालांकि ऐसा तब होता है जब गाड़ी अवैध पार्किंग में खड़ी हो और उसमें कोई मौजूद ना हो। नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार समेत कर्मचारी बैठे लोगों को भी टो करके ले जा रहे हैं।

महिला और बुजुर्ग समेत कार को कर लिया टो

बताया जा रहा है कि वीडियो नोएडा के सेक्टर 50 की बाजार का है। जहां नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के कर्मचारी पहुंचे और जहां एक कार खड़ी थी। उसमें एक महिला और एक बुजुर्ग बैठे थे। नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारी महिला और बुजुर्ग समेत कार को टो करके ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और अब लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया गया है कि नोएडा सेक्टर 50 की मार्किट से सीनियर सिटीजन को उनकी कार सहित पार्किंग के गुंडों ने टो कर लिया व गलत व्यवहार भी किया। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

देखिए वीडियो


एक अन्य ने लिखा कि प्राइवेट वेंडर अपने आप को माफिया समझते हैं। पूरे नोएडा का यही हाल है, कुछ पूछो तो इतनी बदतमीजी से पेश आते हैं जनता से, मानो पूरा प्रशासन इन्हीं के हाथ में है। एक ने लिखा कि ये तो सरासर दुर्व्यवहार है कि गाड़ी में वरिष्ठ नागरिक हैं और टो वैन गाड़ी को हुक करके भागी जा रही है। एक ने लिखा कि डबल इंजन की सरकार में ऐसा भी होता है क्या?

यह भी पढ़ें : घिनौनी हरकत! फालूदा में स्पर्म मिलाकर बेचता था शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो पर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई सफाई नहीं दी गई लेकिन नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पार्किंग/टोइंग की कार्यवाही नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित की जाती है। उपरोक्त क्रेन का संचालन नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबन्धित यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें