Bihar Minister Viral Video : बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री के हाव भाव और व्यवहार को देखकर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री के सामने एक प्रोफेसर साहब ने गले मिलकर फूल क्या दिया, मंत्री जी तो आगबबूला हो गये और दिमाग का हाल चाल पूछने लगे।
प्रोफेसर पर भड़के मंत्री
वायरल वीडियो नालंदा का बताया जा रहा है, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार नालंदा जिला के बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रोफेसर सुधीर कुमार को जमकर फटकार लगाई। दरअसल प्रोफेसर ने मंत्री को गले लगा लिया था।
‘आपका दिमाग ठीक है ना?’
नालंदा कॉलेज के सुधीर कुमार ने मंत्री श्रवण कुमार को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया और गले लगा लिया। सुधीर कुमार ने ना सिर्फ मंत्री जी को बल्कि एक अन्य मेहमान को भी गले लगाते दिखाई दिए। इस पर मंत्री जी का पारा चढ़ गया और पूछा कि आपका दिमाग ठीक है ना?
मंत्री ने प्रोफेसर को फटकारते हुए कहा कि चलो यहां से! प्रोफेसर ने तुरंत सॉरी कहा लेकिन मंत्री जी का माथा ठनका हुआ था तो उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि ‘कौन हो तुम, समधी मिलन कर रहे हो क्या?’ अब कुछ लोग मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि मंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: शराब कितनी देर में करती है दिमाग पर असर? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
RJD ने बोला हमला
वायरल वीडियो पर RJD नेता का कहना है कि मंत्री का व्यवहार ठीक नहीं था, इतने सीनियर नेता हैं और शिक्षकों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू के नेताओं को उनका इलाज करवाना चाहिए नहीं तो हम चंदा इकट्ठा करके खुद ही उनका इलाज कराएंगे।
यह भी पढ़ें: ये हुआ तो हुआ कैसे? स्कूटी लेकर छत पर चढ़ गईं लड़कियां, वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि घमंड में किसी को इतना भी चूर नहीं होना चाहिए। एक ने लिखा कि जदयू के कई नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। अब इन सबको आराम करने की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों के साथ जब वोट मांगने आएं तो ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines