शराब कितनी देर में करती है दिमाग पर असर? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

General Knowledge : शराब पीना कुछ लोगों का शौक होता है तो कुछ लोगों की आदत होती है लेकिन क्या आपको पता है कि शराब कितनी देर में दिमाग पर असर करती है? शराब से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों का जवाब जानते हैं।

Alcohol Facts

General Knowledge : शराब पीना कई लोगों शौक होता है तो कई लोग इसके आदी हो जाते हैं। हालांकि ज्यादातर पार्टियों में अब शराब एक महत्वपूर्ण पेय पदार्थ माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब पीने के कितनी देर बाद वह दिमाग पर असर होता है? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते है।

शराब पीने के कितनी देर बाद दिमाग पर असर होता है?
एक रिसर्च के अनुसार, शराब पीने के बाद 6 मिनट बाद दिमाग पर असर करता है।

क्या पुरुष और महिलाओं पर शराब का असर बराबर होता है?
शराब का नशा पुरुषों और महिलाओं पर अलग-अलग होता है।

क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे स्ट्रांग बियर में कितनी शराब होती है?
दुनिया के सबसे स्ट्रांग बियर में 67.5 प्रतिशत अल्कोहल होता है।

गर्भावस्था में शराब पीने से बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है?
प्रेगनेंसी के दौरान शराब पीने से शिशु को 428 तरह के रोग होने का खतरा होता है।

शराब का नशा कब अधिक होता है?
खाली पेट शराब पीने से नशा अधिक होता है, जबकि खाने के साथ शराब का सेवन करने से नशा देरी से होता है।

क्या शराब पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है?
अधिकतर लोगों को यही लगता है कि शराब का सेवन करने के बाद शरीर का तामपान बढ़ता है लेकिन ऐसा होता नहीं। असल में शरीर का तापमान घटना है।

सबसे ज्यादा बियर पीने का रिकॉर्ड किसके नाम है?
रेसलर Andre the Giant के नाम पर सबसे ज्यादा बियर पीने का रिकॉर्ड है।

शराब पीने से कितने लोगों की मौत होती है?
एक आंकड़े के अनुसार, शराब पीने से हर सेकंड एक व्यक्ति की मौत होती है।

शराब पीने के फायदे क्या हैं?
इंसान को जीने के लिए 13 मिनरल की जरूरत होती है, शराब में ये सारे मिनरल मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ