Nitish Kumar- Tejashwi yadav Viral Photo : बिहार सीएम नीतीश कुमार खूब चर्चा में है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चा हो रही है। नीतीश कुमार की जरूरत भाजपा को भी है और INDIA गठबंधन को भी। इसी बीच अब नीतीश कुमार जब पटना से निकले तो उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता और नीतीश के पूर्व सहयोगी तेजस्वी याद भी उसी फ्लाइट में थे। सामने आए फोटो में दोनों आगे पीछे बैठे दिखाई दिए लेकिन बाद में एक तस्वीर आई, जिसने सबको चौंका दिया।
फ्लाइट में बैठे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों आगे पीछे बैठे हुए थे। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेकिन कुछ देर बाद एक और फोटो वायरल हुई, जिसमें दोनों नेता अगल-बगल बैठे दिखाई दिए। ऐसे में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया।
अब लोगों के मन में सवाल है कि दोनों के बीच क्या बात हुई होगी? बगल में बैठे तेजस्वी से नीतीश कुमार ने जरूर कोई बात की होगी, क्या सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा हुई है? इसका जवाब शायद अभी किसी के पास नहीं है और ना ही ये दोनों नेता इस पर कुछ बोल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार और तेजस्वी की फोटो खूब वायरल हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच डील हो गई है और अब नीतीश जी बस NDA के साथ होने का दिखावा कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि डील के साथ-साथ सब कुछ होगा। जनता को इंडिया पसंद है और नीतीश जी को भी इंडिया में ही आना है। जो इज्जत नीतीश जी को इंडिया में मिलेगी, वो कही नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें : “नीतीश बाबू जल्दी वापस आओ”, कांग्रेस मुख्यालय में लगे नारे, वीडियो वायरल
बता दें कि NDA को बहुमत मिल गया है लेकिन नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के समर्थन के बिना सरकार बन पानी संभव नहीं है। ऐसे में इन दोनों की खूब चर्चा है। INDIA गठबंधन भी इन्हीं दोनों नेताओं को साधने में लगी हुई है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines