दबंग दुल्हन का वीडियो वायरल, मंडप में ही की फायरिंग; अब पीछे पड़ी पुलिस

Viral Video Of Bride Firing : वीडियो मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है, शादी के मंडप में फायरिंग करती दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। अब पुलिस इस दुल्हन की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

Harsh Fairing Viral
विज्ञापन

Viral Video Of Bride Firing : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन, दूल्हे के साथ खड़ी होकर हवाई फायरिंग कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जब इस पर सवाल उठाया तो अब पुलिस ‘दबंग दुल्हन’ की तलाश कर रही है।

दुल्हन ने दूल्हे के साथ मंडप में की फायरिंग 

वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर के खतौली का बताया जा रहा है। वीडियो में दुल्हन दूल्हे के साथ शादी के मंडप में खड़ी दिखाई दे रही है। दूल्हा-दुल्हन को पकड़ा हुआ है और दुल्हन के हाथ में पिस्तौल है। एक शख्स दुल्हन के हाथ में पिस्तौल देकर फायरिंग करने के लिए कह रहा है। दुल्हन ने दनादन तीन हवाई फायरिंग कर दी।

Advertisment

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस से कार्रवाई की मांग होने लगी। अब पुलिस पिस्तौल की दीवानी दुल्हन की तलाश कर रही है, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। वायरल वीडियो पर पुलिस का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है और अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा शादी में इस तरह की फायरिंग जानलेवा है, इस दुल्हन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । एक ने लिखा की दुल्हन को किसी ने बताया नहीं कि शादी के टाइम ये वाली फायरिंग नहीं करनी होती? अब थाने के चक्कर लगेंगे। एक अन्य ने लिखा कि इन दोनों को एक रात तिहाड़ में गुजारने का मौका दिया जाए ।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि एक तो हर्ष फायरिंग पर पहले से कानून है और दूसरा कि आचार संहिता लगी हुई है, इसके बाद भी ये दुल्हन फायरिंग कर रही है। ऐसे लोग समाज में भय फैलाने का काम कर रहे हैं, इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। एक ने लिखा कि शादी तो हो ही चुकी है अब उत्तर प्रदेश पुलिस से डिमांड है कि इनके जेल की समुचित व्यवस्था करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ