जबरन लगाया रंग तो मुस्लिम महिलाएं रह गईं दंग, एक आरोपी को उठा ले गई पुलिस

Bijnor Holi Viral Video : उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक मुस्लिम परिवार पर जबरन रंग डालते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात कही है।

Holi Muslim viral video

Bijnor Holi Viral Video: होली के दौरान के कई लोग सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक मुस्लिम परिवार पर रंग डालते दिखाई दे रहे हैं। अब यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन

मुस्लिम परिवार को लगाया रंग

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में कुछ लड़कों का एक ग्रुप सड़कों पर चल रहे लोगों पर रंग डाल रहा था। इस दौरान बाइक से जा रहे एक मुस्लिम परिवार पर भी इन लड़कों ने रंग डाल दिया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम परिवार ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन

नारेबाजी करते युवकों का वीडियो वायरल

हालांकि ये साफ नहीं है कि ये वीडियो कब का है लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इन लड़कों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में, बाइक पर दो महिलाएं और एक पुरुष दिखाई दे रहे हैं। उन्हें जबरन रंग लगाया और उन पर पानी फेंका गया। इस दौरान कुछ लड़के नारेबाजी करते भी सुनाई दे रहे हैं।

देखिए वीडियो

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लिया है और कहा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और पीड़ित परिवार से भी बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि लोगों से शांतिपूर्वक होली खेलने की अपील की जाती है। किसी पर जबरन रंग ना डालें। पुलिस ने इस  मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

विज्ञापन

वीडियो पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर तमाम लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक ने लिखा की बिजनौर का वायरल वीडियो भयावह है. त्यौहार के नाम पर इस तरह की फूहड़ता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक अन्य ने लिखा कि होली के नाम पर इस तरह कि शर्मनाक हरकत बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ