बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? ये आसान उपाय अपनाकर बचाएं अपने हजारों रुपये
क्या आपके बाथरूम का दरवाजा पानी और नमी के कारण खराब होने लगा है? जानिए कैसे आप भारी खर्चा किए बिना दरवाजे को नई लाइफ दे सकते हैं.

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बाथरूम का दरवाजा नीचे से खराब होने लगा है और घर का पूरा लुक खराब कर रहा है. आइए जानते हैं आप कैसे इसे ठीक कर सकते हैं?
शुरुआत में दिखने वाले संकेतों को न करें नजरअंदाज
2 / 9अक्सर बाथरूम के दरवाजे का निचला हिस्सा फूल जाता है, जो दिखने में छोटी समस्या लग सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर दरवाजा टेढ़ा हो सकता है और साथ ही खराब होने लगता है.
नीचे का हिस्सा ही सबसे पहले क्यों फूलता है?
3 / 9सवाल उठता है कि आखिर बाथरूम में दरवाजे का नीचे वाला किनारा सबसे पहले क्यों फूलता है? बता दें कि यह हिस्सा ज्यादा पानी झेलता है. नहाते समय छींटे, गीला फर्श और भाप वहां लगातार नमी बनाए रखते हैं. अगर किनारा ठीक से सील नहीं है, तो पानी अंदर जाकर लकड़ी को फुला देता है.
कैसे रखें दरवाजे को सुरक्षित
समस्या रोकने का पहला तरीका यह है कि आप पानी को दरवाजे से दूर रखें. नहाने के बाद फर्श पर जमा पानी तुरंत पोंछें और कोशिश करें कि शॉवर का पानी सीधे दरवाजे तक न पहुंचे. जरूरत हो तो पानी रोकने वाली पट्टी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
निचले किनारे की मजबूत सीलिंग कराएं
5 / 9अगर आपके बाथरूम के दरवाजे का निचला हिस्सा खुला या खराब दिख रहा है, तो उसकी जल्दी सीलिंग कराएं. अच्छी क्वालिटी वाला वाटर-रेसिस्टेंट सीलेंट या PVC एज बैंड नमी को अंदर जाने से रोकने में मदद करता है और साथ ही छोटे गैप को भरता है, जिससे दरवाजे की क्वालिटी बनी रहती है.
अच्छी फिनिश भी दरवाजे की सुरक्षा बढ़ाती है
6 / 9दरवाजे की सतह पर मजबूत और नमी रोकने वाली फिनिश होना भी जरूरी है. पेंट, पॉलिश या लैमिनेट उखड़ने लगे तो तुरंत मरम्मत कराएं. छोटी दरारें दिखे, तो उन्हें हल्के में न लेकर जल्दी उसे ठीक कराएं. क्योंकि इनसे पानी अंदर पहुंच सकता है और लकड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है.
बाथरूम में वेंटिलेशन का रखें ध्यान
7 / 9बाथरूम की हवा में नमी ज्यादा रहने से भी दरवाजा खराब हो सकता है. अगर लंबे समय तक दरवाजा गीला बना रहे तो इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए एग्जॉस्ट फैन चलाएं और नहाने के बाद कुछ देर वेंटिलेशन रखें. इससे भाप बाहर जाएगी और फंगस बनने का खतरा भी घटेगा.
नया दरवाजा लगाते समय मटेरियल सोच-समझकर चुनें
8 / 9अगर दरवाजा खराब हो गया है और नया दरवाजा लगवाने की जरूरत पड़े, तो सिर्फ डिजाइन देखकर फैसला न करें. WPC, PVC जैसे नमी रोकेन वाली चीजें बाथरूम में इस्तेमाल करें, ताकि आपके नए दरवाजे की लाइफ बनी रहे.
दरवाजा फूल चुका है तो कब कराएं मरम्मत?
9 / 9अगर दरवाजा थोड़ा फूला है, तो पहले उसे सूखा रखें और नमी क्यों पैदा हो रही है, उसे खत्म करें. हल्की खराबी में किनारे की मरम्मत, सीलिंग और नई फिनिश काम क्या जा सकता हैं लेकिन अगर दरवाजा ज्यादा फूलने, टेढ़ापन या परत खुलने लगे, तो दरवाजा की पूरी मरम्मत या फिर बदलना ही बेहतर रहेगा. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर क्यों बढ़ जाता है बादल फटने का खतरा? जानिए इस तबाही के पीछे क्या है वजह