Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Video: भारी बारिश ने मुंबई से कैसे मचाई तबाही? तस्वीरों-वीडियो में देखें हालात

Mumbai Rain Video IMD Red Alert : मुंबई में भारी बारिश के बाद स्थिति बेकाबू दिखाई दी! स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है और लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है। देखें मुंबई में हुई बारिश से जुड़े वीडियो

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Sep 26, 2024 07:38

Mumbai Rain Video IMD Red Alert : मुंबई में बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से हालात बिगड़ गए। ट्रेन, बस, फ्लाइट सब पर ब्रेक लग गया और यात्री घंटों परेशान रहे। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई के मानखुर्द में शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच सबसे अधिक 276 मिमी बारिश हुई। भांडुप में 275 मिमी और पवई में 274 मिमी बारिश हुई। सेवरी कोलीवाड़ा और वडाला क्षेत्र में 145 मिमी से अधिक और पश्चिमी क्षेत्र में सबसे अधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कुछ ही घंटों में इतनी बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि अगले दिन (आज 26 सितंबर) के लिए स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जरूर ना होने पर घरों से ना निकलने की अपील की गई है। बारिश से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, इन वीडियो के जरिए आप मुंबई में बारिश के बाद पैदा हुए खतरनाक हालातों को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

मुंबई में भारी बारिश से जुड़े वीडियो 

जलभराव कम होने के बाद कई जगहों पर ट्रेन सेवाएं शुरू हो गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए गुरुवार, 26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है।

 

First published on: Sep 26, 2024 07:38 AM

संबंधित खबरें