Highest Toll Recovery : भारत में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। अब लंबी दूरी भी सड़क मार्ग से करने में लोग नहीं कतराते। एक्सप्रेसवे और हाईवे के जरिए सफर करना पहले से आसान और सुरक्षित माना जाने लगा है। हाईवे और एक्सप्रेसवे से बड़ी मात्रा ट्रक और बसें होकर गुजरती हैं और अच्छी सुविधा और सड़क के लिए उन्हें टोल चुकाना पड़ता है। लगभग सभी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर टोल लिए जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि देश का सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाला टोल टैक्स कौन सा है?
आईआरबी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड और आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से चलता है कि देश में टोल टैक्स वसूली में 19% की वृद्धि हुई है। दिसंबर 2024 में कुल टोल टैक्स की वसूली 580 करोड़ रुपये हो गया, जबकि साल 2023 में यह 488 करोड़ रुपये था।
इस टोल टैक्स ने सबसे ज्यादा की वसूली!
आईआरबी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड और आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ने दिसंबर 2024 में सबसे ज्यादा राजस्व एकत्रित किया, जो 163 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2023 में ये 158.4 करोड़ रुपये था। सबसे हैरानी की बात ये है कि मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे महज 94.5 किमी की दूरी तय करता है।
आईआरबी के अनुसार, अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे और NH 48 ने दिसंबर 2024 में 70.7 करोड़ रुपये कमाए, पिछले साल ये आंकड़ा 66 करोड़ रुपये ही था। चित्तौड़गढ़ से गुलाबपुरा तक एनएच 79 ने दिसंबर 2023 में 31.5 करोड़ रुपये जबकि दिसंबर 2024 में 33.3 कमाए। वहीं उदयपुर से श्यामलाजी तक एनएच 48 ने दिसंबर 2024 में 27.6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 26.3 करोड़ रुपये था।
यहां देखें लिस्ट
| हाईवे/ एक्सप्रेसवे | दिसंबर 2023 | दिसंबर 2024 |
| कारवार से कुंदापुरा तक NH66 | 12.9 करोड़ रुपये | 13.4 करोड़ रुपये |
| हैदराबाद आउटर रिंग रोड | 62.7 करोड़ रुपये | 71.3 करोड़ रुपये |
| आगरा इटावा NH19 | 21.3 करोड़ रुपये | 22.5 करोड़ रुपये |
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines