हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंबानी परिवार ने रिलायंस के कर्मचारियों को दिया दिवाली का ऐसा गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ambanis give cashew, badam and raisins to Reliance employees: इस वीडियो पर अब तक करीब 16 लाख से अधिक व्यू हो चुके हैं, 500 से अधिक लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है।

विज्ञापन
रिलायंस दिवाली गिफ्ट

Ambanis give cashew, badam and raisins to Reliance employees: दिवाली पर सब एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें रिलायंस की ओर से अपने कर्मचारी को दिया दिवाली गिफ्ट दिखाया गया है। गिफ्ट के बॉक्स पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और परिवार की ओर से एक नोट भी लिखा हुआ है।

एक थैले में थे तीन पैकेट

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को एक बॉक्स उपहार में दिया है, जिसमें काजू, बादाम और किशमिश के एक-एक पैकेट हैं। ये तीनों पैकेट कपड़े के एक थैले में पैक थे। वीडियो में एक युवती ये उपहार खोलती दिखाई पड़ रही है। बताया जा रहा है कि ये युवती रिलायंस जियो इन्फोकॉम में सॉफ्टवेयर डेवलपर है।

ये भी पढ़ें: Viral Post: क्यों लेम्बोर्गिनी से नाराज हुए रेमंड ग्रुप के चैयरमेन, शेयर की 8 करोड़ की कार की ऐसी तस्वीर

विज्ञापन

वीडियो पर आए 16 लाख से ज्यादा व्यू

वीडियो में सफेद रंग का एक बॉक्स दिख रहा है, जिस पर इंग्लिश और हिंदी में “दीपावली की शुभकामनाएँ” और “शुभ दीपावली” लिखा हुआ है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर किया जा रहा है। नेटिजन्स इसे देख और लाइक कर रहे हैं। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है जियो कंपनी की ओर से दिवाली का उपहार @client company. इस वीडियो पर अब तक करीब 16 लाख से अधिक व्यू हो चुके हैं।

वीडियो पर 500 से ज्यादा कमेंट्स

इस वीडियो पर अब तक 500 से ज़्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि उन्हें अपनी कंपनी से air frying मिली है, जबकि दूसरे व्यक्ति ने कहा कि उसे दिवाली 2024 के लिए अपनी कंपनी से नकद बोनस मिला है। बता दें 2023 में रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को गुलाबी रंग का एक ऐसा ही बॉक्स उपहार में दिया था, जिसमें सूखे मेवे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Viral Video: हवा में उड़ रहीं गाड़ियां!  गुरुग्राम की इस रोड का वायरल हो रहा वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola