MS Dhoni 0007 number plate Mercedes-AMG G63 SUV instagram video viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में 3.5 करोड़ की मर्सिडीज-एएमजी जी63 एसयूवी खरीदी थी। अब वह झारखंड की सड़कों पर इस कार को चलाते नजर आए। इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसका नंबर ‘0007’ नंबर है, जो उनकी जर्सी का नंबर भी है। कैप्टन कूल की कार को फैन बहुत पसंद कर रहे हैं। इस समय धोनी इंस्टग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं। साथ ही उनका कार चलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मर्सिडीज-एएमजी जी63 एसयूवी कार चलाते नजर आ रहे हैं।
कई गाड़ियों का कलेक्शन है कैप्टन कूल के पास
बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान अपने दमदार कारों के प्रति प्रेम के कारण कई बार खबरों में आ चुके हैं और एक बार फिर वह इसी कारण से इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं। एमएस धोनी को एक पावरफुल मर्सिडीज-एएमजी जी63 चलाते हुए देखा गया है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। इस एसयूवी को और भी खास बनाती है, वह है इसकी वीआईपी रजिस्ट्रेशन प्लेट है। जिसका नंबर ‘0007’ है। एमएस धोनी के टेनिस पार्टनर सुमित कुमार बजाज ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दिग्गज क्रिकेटर मर्सिडीज एसयूवी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मर्सिडीज-एएमजी जी63 एमएस धोनी के गैराज में लैंड रोवर डिफेंडर और जीप ट्रेलहॉक के अलावा कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: दिव्या सिंह की गुगली पर बोल्ड हुए मुकेश कुमार, बनाया जन्म जन्मांतर की संगिनी
कई दिग्गज हस्तियों के पास है मर्सिडीज-एएमजी जी63
मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय लक्जरी एसयूवी में से एक है और मुकेश अंबानी से लेकर यह कार कई भारतीय हस्तियों के पास है। धोनी की तरह ही, मर्सिडीज-एएमजी जी63 अपनी अनुकूलन क्षमता, विश्वसनीयता और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है। एसयूवी 4-लीटर ट्विन टर्बोचार्जर वी8 द्वारा संचालित है, जो 576 बीएचपी और 850 एनएम टॉर्क पैदा करता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 66 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। इसके साथ ही कई लोगों ने एमएस धोनी के इस वीडियो देखकर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि माही का जलवा है। इसके साथ ही दूसरे शख्स ने फायर वाले इमॉजी के साथ अपना रिएक्शन दिया।
ये भी पढ़ें: भारत के बाद पाकिस्तान को मिला नया कोच, इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर को मिली खास जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
35 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines