MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर लौटी ठंड, इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा सर्दी

mp weather update cold returned again in madhya pradesh

mp weather update cold returned again in madhya pradesh

विज्ञापन

MP Weather: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिससे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक इस तरह की ठंड रहेगी। कई जिलों के तापमान में लगातार 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। जबकि तेज सर्द हवाएं चलने की वजह से यहां ठिठुरन फिर बढ़ गई है।

इन जिलों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि रीवा, उमरिया, सतना, नौगांव, मंडला जिलों में तापमान में गिरने से ठंड बढ़ेगी। क्योंकि बीती रात यहां तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हुई। जिससे तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया और रात में अच्छी ठंड का एहसास देखने को मिला। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, नौगांव, सतना, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, राजगढ़ के तापमान में भी गिरावट हुई है।

विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को रीवा और बालाघाट जिलों में सबसे ठंडी रात गुजरी, बालाघाट जिले के मलाजखंड में तो तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा पचमढ़ी में भी तापमान 5 डिग्री से थोड़ा ही ऊपर रहा। जिससे यहां अच्छी ठंड लगने लगी।

फरवरी के आखिर में आएगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक जब तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, ठंड भी बढ़ती रहेगी। हालांकि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी, ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा। फिलहाल कई जिलों में तापमान 10 से 15 डिग्री तक बना हुआ है। जिससे ठंड ज्यादा तो नहीं पड़ रही, लेकिन ठंड का असर कम भी नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं में जैसे ही कमी आएगी वैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके बाद ठंड का असर पूरी तरह से कम हो जाएगा और गर्मी का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ