शोरूम मालिकों को 400 बार चूना लगा चुकी ये चोरनी, 'अनन्या पांडे' तो दोनों बार पकड़ी गई

Fierce Female Thief : चोर और चोरी की घटनाओं के बारे में आपने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चोरनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 400 अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुकी है ।

most prolific female shoplifter uk Tanya Liddle

Fierce Female Thief : हाल ही में अमेजन प्राइम पर आई वेब सीरिज ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) में मुख्य अभिनेत्री अनन्या पाण्डेय शो रूम में दो बार चोरी करने गईं और दोनों बार पकड़ी गईं। आज हम एक ऐसी चोरनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक दो बार नहीं बल्कि 400 बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुकी है। अब एक बार फिर वह पकड़ी गई है। इसके चोरी के अंदाज से दुकानदार या लोग गच्चा खा जाते हैं और उसकी बातों में आ जाते हैं।

400 बार चोरी कर चुकी है महिला 

ब्रिटेन की 43 साल की तान्या लिडल को लगभग 400 बार गिरफ्तार किया गया है और उसे 171 मामलों में सजा हो चुकी है, जिनमें से 150 सिर्फ चोरी के हैं। इस खूंखार चोरनी को कई दुकानों में जाने से रोक दिया गया है। अब उसे दुकानों में जाने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाल ही ये महिला फिर एक दुकान में वेश बदल कर पहुंच गई और डेढ़ लाख रुपये के बैग पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान में लगे CCTV में महिला को बैग को अपने हाथों पर बैग लटकाए दुकान से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। तान्या लिडल की चोरी की घटनाओं को देखते हुए उस पर एक फार्मेसी, सुपरमार्केट और कपड़े की दुकान को छोड़कर सभी दुकानों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर वह इस आदेश को नहीं मानती है तो उसे जेल भेज दिया जाएगा।

मौके का फायदा उठाती थी ये महिला 

अधिकारियों का कहना है कि हमें खुशी है कि हम उस तक पहुंच गए। लिडल ने कई वर्षों से लगातार खुदरा विक्रेताओं को निशाना बनाया है और अपना तरीका बदलकर उसने मौके का फायदा उठाया है। महिला पर लगाये प्रतिबंध को लेकर अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों में संदेश जाएगा कि इस तरह की घटना के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बताया गया कि हर बार ये चोरनी अलग-अलग रूप में दुकानों में पहुंचती है, इससे उसे कोई पहचान नहीं पाता था। अपना चेहरा छुपाने के लिए वह बड़ी टोपी पहनती थी, जिससे चेहरा ढक जाता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ