---विज्ञापन---

Video: 13 फीट लंबे अजगर से दो घंटे तक लड़ी महिला, पुलिस की मदद से बची जान

Python Attack Old Woman : 13 फीट के एक विशाल अजगर ने एक 64 साल की बुजुर्ग महिला पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह बर्तन धो रही थी। दो घंटे तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा।

---विज्ञापन---

Python Attack Old Woman : कई बार अजगर इंसानों पर हमला करते हैं और उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। थाईलैंड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला पर अजगर ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह बर्तन धो रही थी। दो घंटे तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। पड़ोसियों को जब इसकी भनक लगी तो लोग एकत्रित हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

थाईलैंड की रहने वाली 64 साल की अरोम अरुणरोज पर 13 फीट के एक अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने उन्हें इस तरह जकड़ लिया कि जैसे वह बैठी थीं, वैसी ही बैठी रह गईं। घटना बैंकॉक के दक्षिण में स्थित समुत प्राकन में हुई है। अजगर घर में घुसकर महिला को जकड़ लिया और बार-बार काटता रहा। किसी तरह से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने रेस्क्यू करने के लिए अधिकारियों को सूचना दी।

---विज्ञापन---

पैरों के पास पहुंचा तो चौंक गई महिला 

बताया जा रहा है कि महिला दो घंटे तक अजगर के जकड़ में रही और जिंदगी के लिए संघर्ष करती रही। इस दौरान अजगर काटने और निगलने की कोशिश करता रहा लेकिन सफल नहीं हो पाया। महिला के अनुसार, घटना रात करीब 8.30 बजे हुई, तब वह बर्तन धो रही थी। इसी दौरान उसे लगा कि कोई उसके पैर को काट रहा है। जब उसने नीचे देखा तो यह एक विशाल सांप था।

---विज्ञापन---

अजगर का मुंह पकड़ बैठी रही महिला 

जब महिला को एहसास हुआ कि वह अकेली है और उसकी मदद के लिए कोई नहीं आ सकता तो उसने अजगर का सिर पकड़ लिया। उसने सोचा कि शायद मुंह पकड़ने के बाद वह छोड़कर चला जाएगा लेकिन वह गया नहीं बल्कि महिला का गला घोंटने की कोशिश करता रहा। रात दस बजे करीब पड़ोसियों को कुछ शक हुआ तो वह महिला के घर गए। स्थिति देखकर लोगों की हालत खराब हो गई, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : अक्सर नीले रंग की ही क्यों होती हैं Flight की सीटें? नहीं जानते होंगे जवाब

---विज्ञापन---

पुलिस की मदद से महिला को अजगर से बचाया गयाअजगर से इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया क्योंकि अजगर ने उसे कई जगहों पर काट लिया था। वैसे अजगर जहरीले नहीं होते लेकिन अगर उनके काटने के बाद जरूरी दवाएं ना ली जाएं तो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

First published on: Sep 19, 2024 12:47 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola