Most Jealous Wife: ये है दुनिया की सबसे शक्की पत्नी, रोज करती है लाई डिटेक्टर टेस्ट; कैसा है पति का हाल?

Most Jealous wife: अक्सर रिश्तों में लोग थोड़े इनसिक्योर और जेलस हो जाते हैं। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं, जैसे दोस्तों के साथ घूमने जाना छोड़ देना या बार-बार अपने प्यार की पुष्टि करना। लेकिन इंग्लैंड की 52 साल की डेबी वुड की कहानी तो और भी ज्यादा हैरान करने वाली है। उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा इनसिक्योर महिला का टैग मिल गया।

Most Jealous wife

Most Jealous wife

विज्ञापन

Most Jealous wife: डेबी को हमेशा ही अपने पति स्टीव पर शक रहता था, उनकी सुरक्षा के लिए वह रोज स्टीव के ईमेल, बैंक अकाउंट और फोन की जांच करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,वह स्टीव से हर बार घर आने पर झूठ पता लगाने वाली टेस्ट करवाती हैं।

कैसे हुई मुलाकात ?

विज्ञापन

इन दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।डेबी की इस समस्या के बारे में साल 2015 में एक टीवी शो में बात करने के बाद लोगों ने पहली बार उनके बारे में पता चला। डेबी ने बताया कि लंदन ब्रिज के नीचे पहली बार किस करने के बाद उन्हें लगा कि स्टीव ही उनका साथी है। हालांकि, दूर रहने की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी थी। इस दौरान डेबी को पता चला कि स्टीव की मुलाकात एक और महिला से हुई थी, जिससे डेबी का शक और बढ़ गया।

स्टीव की बढ़ गई समस्या

विज्ञापन

जब दोनों साथ रहने लगे तो स्टीव की समस्या और बढ़ गई। स्टीव की वफादारी जांचने के लिए डेबी ने उनके लैपटॉप पर बच्चों के लिए बनाए गए लॉक लगा दिए। यही नहीं, उसने झूठ पता लगाने वाली टेस्ट मशीन भी खरीद ली, जो वो स्टीव से घर से बाहर जाने के बाद करवाती थी।

विज्ञापन

Most Jealous wife:  क्या थी बीमारी ?

एक रेगुलर चेकअप के बाद पता चला कि डेबी को ओथेलो सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इस बीमारी में शक करने वाले को लगता है कि उसका पार्टनर उसे धोखा दे रहा है। डेबी को बाइपोलर और बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर भी है। साल 2013 में जब उनकी ये समस्या सामने आई तो उन्होंने दवाईयां लेना शुरू कर दी हैं। इन सबके बावजूद डेबी का पति स्टीव उनका साथ नहीं छोड़ा है। स्टीव का कहना है कि वो डेबी से बहुत प्यार करता है और वो दोनों मिलकर इस समस्या से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ