Bus Conductor Viral Video : अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की आहट हर किसी ने सुनी है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक रील बनाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक एसटी बस कंडक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। कंडक्टर अंकल बॉलीवुड गाने ‘होगा तुमसे प्यारा कौन’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस अंकल की एनर्जी देखकर लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं।
लाल परी यानी हमारी महाराष्ट्र कि एसटी बस अक्सर नकारात्मक चीजों के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहती है। कभी वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल तो कभी खराब सुविधाओं को लेकर यात्रियों की आलोचना। लेकिन इस बार लाल परी बस कंडक्टर के जबरदस्त डांस से सबका ध्यान खींच रही हैं। इंस्टाग्राम पेज @baba_mandhare_32532 से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग सभी लोग कमेंट सेक्शन में इस अद्भुत डांस की सराहना करते नजर आ रहे हैं।
Bus Conductor Viral Video : ये है डांस का वीडियो
“अब मुझे पता चला की बस क्यों लेट है”
कई लोगों ने इन कंडक्टर अंकल की सराहना करते हुए कहा, “बहुत अच्छे दादा, काम का तनाव दूर करने के लिए ये भी करना चाहिए , एक नंबर भाऊ जलने वालों को जलने दो”। अब कुछ लोगों को पता चल गया है कि गांव में गाड़ी देर से क्यों आती है तो उन्होंने बहुत गलत कमेंट भी किए हैं। वैसे आपको यह डांस कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताए।