PM मोदी के बर्थडे पर BJP नेता ने कराई पार्टी की किरकिरी, रक्तदान के 'नाटक' की फोटो Viral

Moradabad BJP Leader Video Viral : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से ना सिर्फ भाजपा नेता बल्कि पूरी पार्टी की किरकिरी हो रही है।

Moradabad Mayor
विज्ञापन

Moradabad BJP Leader Video Viral : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। इस दिन को खास बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने तरह-तरह के तरीके अपनाए। इसी बीच मुरादाबाद के मेयर और भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों का कहना है कि उन्होंने तो प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भी लोगों को धोखा दे दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल भी भीड़ के साथ वहां पहुंच गए। वह रक्तदान शिविर में गए और बेड पर लेट गए। इसके बाद डॉक्टर ने जब ब्लड निकालने की कोशिश की तो उन्होंने इससे मना कर दिया और उठकर जाने लगे। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

Advertisment

सिर्फ फोटो खिंचवाने गए थे नेताजी?

दावा किया जा रहा है कि विनोद अग्रवाल सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए रक्तदान शिविर में गए थे लेकिन रक्तदान किया नहीं। अब वीडियो वायरल हो रहा हैऔर सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की जमकर किरकिरी हो रही है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स भाजपा नेता की खिंचाई कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुरादाबाद के बीजेपी मेयर विनोद अग्रवाल की रक्तदान की वीडियो फर्जी निकली! डॉक्टर ने जैसे ही ब्लड निकालने के लिए सुई लगाई, बीजेपी नेता ने हाथ खड़े कर लिए और वहां से निकल लिए। वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य की है। एक ने लिखा कि ये कैसा आदमी है, अपना समय बर्बाद कर रहा है और डॉक्टर का भी, वाह रे फोटो जीवी।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इनके नेता ही जब सबकी आंखों में धूल झोंकते हैं तो ये पीछे क्यों रहेंगे? एक अन्य ने लिखा कि नेता जी तो गजब इंसान हैं यार, ऐसी बेशर्मी आती कैसे हैं? एक अन्य ने लिखा कि प्रधानमत्री की भी गरिमा का मजाक बना दिया है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ