Monkey Funny Video: बंदर की हरकतें भले ही प्यारी और हंसाने वाली क्यों ना हों लेकिन पास में आ जाएं तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। लंगूर तो खतरनाक होते भी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक लंगूर जिम के अंदर घूमता दिखाई दे रहा हैं। इस दौरान वह एक शख्स के पीछे पड़ गया तो शख्स की हालत खराब हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कई लोग जिम में मौजूद हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं। इसी बीच एक बंदर अंदर घुस गया। बंदर इधर उधर घूम रहा था , इसके बाद वह एक शख्स के पीछे पड़ गया। बंदर से बचने के लिए शख्स डरकर इधर उधर भागने लगा लेकिन बंदर ने भी पीछा करना नहीं छोड़ा।
शख्स के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं, वह लोगों के पीछे छुपने की कोशिश करने लगा लेकिन बंदर को इस शख्स में पता नहीं ऐसा क्या दिखा कि उसे छोड़ने को ही तैयार नहीं था। काफी मशक्कत की बाद बंदर ने शख्स का पीछा करना छोड़ा तब जाकर उसने राहत की सांस ली। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हो सकता हैं इसने राम मंदिर का विरोध किया तो सबक सिखाने के लिए खुद ‘हनुमान जी’ आ गए। एक ने लिखा कि इस लड़के को बंदर यह समझाने आया था कि हाथ धोकर पीछे पड़ना किसे कहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि बंदर को ये लड़का पसंद आ गया है। एक ने लिखा कि तू क्या बॉडी बिल्डर बनेगा रे, तू तो एक बंदर से इस कदर डर गया।
यह भी पढ़ें : कैसे 10 सेकंड में चोरी होती है बाइक? दोपहिया चालकों को अलर्ट करेगी यह खबर
एक ने लिखा कि बंदर यह देखने आया था कि ट्रेनर ठीक से ट्रेनिंग दे रहा है या नहीं। एक अन्य ने लिखा कि ट्रेनर ने इसे जिम की फीस वसूलने के लिए रखा हुआ है। एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम पर मैसेज कर खूब फ्लर्ट कर रहा था, अब ऐंजल प्रिया सामने आ गई तो भाग रहा है।
यह भी पढ़ें : डरकर के मारे लोग रहे थे कांप, लड़की ने दोनों हाथों से पकड़े दो सांप; देखिए वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर surajpagare28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 20 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines