---विज्ञापन---

कैसे 10 सेकंड में चोरी होती है बाइक? दोपहिया चालकों को अलर्ट करेगी यह खबर

Bike stolen in 10 second Viral Video : पंजाब में हुई चोरी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 10 सेकंड में ही चोरी बाइक लेकर फरार हो गए।

Bike stolen in 10 second Viral Video:बाइक चोरी की कई घटनाएं आपने देखी होगी। अपनी बाइक को सुरक्षित करने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं लेकिन चोर बाइक चुराने के लिए नए नए तरीके अपनाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लगभग दस सेंकड में चोर बाइक लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो आपको सावधान भी करेगा और आपको यह भी पता चलेगा कि कैसे सेकंडों में चोर बाइक लेकर फरार हो जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक बाइक खड़ी है। बाइक का मालिक शायद दुकान में मौजूद था। सड़क पर कई लोग आ जा रहे हैं लेकिन इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पहुंचे और बाइक के पास रुक गए। इसके बाद लगभग दस सेकंड के अंदर ही वह बाइक लेकर फरार हो गए।

---विज्ञापन---

कुछ सेकंड में ही बाइक लेकर फरार हुए चोर

बाइक पर तीन लोग सवार थे, सबसे पीछे बैठा शख्स नीचे उतरा और बाइक में एक चाबी लगाई। जैसे उसे पता चला कि चाबी लग गई है तो वह तुरंत बाइक को स्टार्ट किया और लेकर फरार हो गया। इतनी देर में बाइक के मालिक को पता चल गया कि उसकी गाड़ी लेकर कोई भाग रहा है।

---विज्ञापन---

CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

बाइक का मालिक बाहर आया और चोर को पकड़ने के लिए पैदल ही दौड़ पड़ा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। चोर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना पंजाब के फिरोजपुर में हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें : Video: ‘कविता नहीं इंसान ही खत्म हो गया’, मंच पर कवि की हो गई मौत, तालियां बजाते रहे लोग

---विज्ञापन---

चोरों के हौसले बुलंद

सड़क पर आ जा रहे लोगों के बीच दिन दहाड़े जिस तरह से इन चोरों ने बाइक चुराई, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। वहीं एक ही बाइक पर तीन चोर बैठकर आए थे, इससे ट्रैफिक पुलिस को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस खबर को पढ़ने और वीडियो देखने के बाद आपको चल गया होगा कि कैसे चोर कैसे चोरी की घटना का अंजाम देते हैं। अपनी गाड़ी को सुरक्षित जगह पर खड़ी करें और उस पर नजर रखें।

 

First published on: Jan 29, 2024 02:53 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola