डरकर के मारे लोग रहे थे कांप, लड़की ने दोनों हाथों से पकड़े दो सांप; देखिए वीडियो

Girl Rescue Snake Viral Video : वायरल वीडियो में एक लड़की दोनों हाथों से दो सांपों को पकड़े दिखाई दे रही है, वीडियो देखकर लोग लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Snake Rescue Viral Video (1)

सांप पकड़ती लड़की का वीडिया वायरल

विज्ञापन

Girl Rescue Snake Viral Video: सांप पकड़ने और उन्हें बचाने के लिए कई लोग काम कर रहे हैं, जो खुद को ‘सांप बचाने वाला’ कहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोग हैं जो सांपों को रेस्क्यू करते हैं और उन्हें शहरी या आवासीय इलाकों से दूर रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने दोनों हाथों से दो सांप पकड़ लिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के सामने, कचड़े के पास दो सांप हैं। लड़की धीरे धीरे सांपों की तरफ बढ़ती है और अचानक उन्हें पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ी। पहले उसने एक सांप को पकड़ा और फिर दूसरे को पकड़ा। दोनों हाथों में दो सांप पकड़कर इस लड़की ने इनको रेस्क्यू किया।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दूर पर कुछ लोग खड़े हैं, जाहिर सी बात है कि ये लोग सांप से डरे हुए हैं। एक तरफ जहां लोग सांपों से डरकर दूर खड़े हैं तो वहीं एक लड़की ने दोनों हाथों से दो सांप पकड़कर खड़ी दिखाई दे रही है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने के बाद कुछ लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इस लड़की की खिंचाई कर रहे हैं और मजाकिया अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि सोचो ये लड़की किसी की जिंदगी में आ गई तो उसका क्या होगा? एक ने लिखा कि ये लड़की सांप से तो बिलकुल नहीं डरती है। वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो कॉकरोच से भी डर जाती हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस लड़की की हिम्मत और साहस की जितनी तारीफ की जाये कम है। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की वाकई बड़ी हिम्मती है भाई। एक ने लिखा कि अच्छे अच्छे सांप को देखकर बिल खोजने लगते हैं लेकिन ये लड़की शेरनी है। देखो कैसे दोनों हाथों में दो सांप पकड़ी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ