अरे बॉडी बनाने जिम पहुंचा बंदर! बॉडी बिल्डर के छूटे पसीने, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Monkey Funny Video: वीडियो में एक जिम में बंदर घुसा हुआ दिखाई दे रहा है, बंदर एक शख्स का पीछा करने लगा। इसके बाद क्या हुआ, देखिए वीडियो

Monkey In GYM

जिम में घुसा बंदर

विज्ञापन

Monkey Funny Video:  बंदर की हरकतें भले ही प्यारी और हंसाने वाली क्यों ना हों लेकिन पास में आ जाएं तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। लंगूर तो खतरनाक होते भी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक लंगूर जिम के अंदर घूमता दिखाई दे रहा हैं। इस दौरान वह एक शख्स के पीछे पड़ गया तो शख्स की हालत खराब हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कई लोग जिम में मौजूद हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं। इसी बीच एक बंदर अंदर घुस गया। बंदर इधर उधर घूम रहा था , इसके बाद वह एक शख्स के पीछे पड़ गया। बंदर से बचने के लिए शख्स डरकर इधर उधर भागने लगा लेकिन बंदर ने भी पीछा करना नहीं छोड़ा।

Advertisment

शख्स के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं, वह लोगों के पीछे छुपने की कोशिश करने लगा लेकिन बंदर को इस शख्स में पता नहीं ऐसा क्या दिखा कि उसे छोड़ने को ही तैयार नहीं था। काफी मशक्कत की बाद बंदर ने शख्स का पीछा करना छोड़ा तब जाकर उसने राहत की सांस ली। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हो सकता हैं इसने राम मंदिर का विरोध किया तो सबक सिखाने के लिए खुद ‘हनुमान जी’ आ गए। एक ने लिखा कि इस लड़के को बंदर यह समझाने आया था कि हाथ धोकर पीछे पड़ना किसे कहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि बंदर को ये लड़का पसंद आ गया है। एक ने लिखा कि तू क्या बॉडी बिल्डर बनेगा रे, तू तो एक बंदर से इस कदर डर गया।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि बंदर यह देखने आया था कि ट्रेनर ठीक से ट्रेनिंग दे रहा है या नहीं। एक अन्य ने लिखा कि ट्रेनर ने इसे जिम की फीस वसूलने के लिए रखा हुआ है। एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम पर मैसेज कर खूब फ्लर्ट कर रहा था, अब ऐंजल प्रिया सामने आ गई तो भाग रहा है।

विज्ञापन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर surajpagare28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 20 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ