Viral Girl Monalisa Latest Video: प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत ने ऐसी करवट ली की वो स्टार बन गईं। अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वो रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुन लिया है। ‘द मणिपुर डायरी’ में वो बतौर एक्ट्रेस जल्द नजर आने वाली हैं। इससे पहले ही उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी में वो डांस मूव्स से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। कभी अपने एक्शन से हैरान कर रही हैं। चलिए देखते हैं मोनालिसा के वायरल वीडियो।
मोनालिसा ने कैसे गुंडों को चटाई धूल
हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अकेली मोनालिसा 4 से 5 गुंडों संग लड़ती नजर आ रही हैं। सिंपल सी दिखने वाली लड़की के एक्शन सीन ने सभी को हैरान कर दिया। ऐसा नहीं है कि उन पर गुंडों ने हमला किया हो। दरअसल ये फिल्म की शूटिंग के दौरान का सीन है जिसमें वो हाथ में लठ लिए वार पर वार करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘टीम इंडिया के ऑलराउंडर के घर पैदा होंगे जुड़वा’ नीतीश राणा ने इंस्टाग्राम पर दी गुड न्यूज
डांस मूव्स ने जीता दिल
मोनालिसा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मोनालिसा कुछ लड़कियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक ये कहा जा रहा था कि उन्हें डांस आता नहीं है, लेकिन वो सीख रही हैं। इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ठान लिया है कि वो एक्टिंग की दुनिया में कोहराम मचाकर रहेंगी। अब देखिए न इतनी जल्दी उन्होंने कैसे अपने डांस स्किल्स में सुधार किया है।
सिंगिंग में भी परफेक्ट हुई मोनालिसा
मोनालिसा न सिर्फ डांस में बल्कि सिंगिंग में भी परफेक्ट होती नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो गाना गाती नजर आ रही हैं। हालांकि ये गाना वो अपनी आवाज में नहीं गा रही हैं, लेकिन लिप्सिंग इतनी परफेक्ट है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
ठुमकों ने जीता दिल
मोनालिसा की डांस प्रैक्टिस जोरों पर चल रही है। एक दिन पुराने वीडियो में ग्रीन कलर का सूट पहने वायरल गर्ल बड़ी ही नजाकत के साथ ठुमके लगा रही हैं। हालांकि वीडियो देख साफ पता चल रहा है कि डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं।
मोनालिसा का बदला लुक
महाकुंभ में सिंपल सी दिखने वाली मोनालिसा ने जब से फिल्म साइन की है उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। वायरल गर्ल का ऐसा शानदार मेकओवर किया गया है कि हर कोई उसे देख हैरान है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं परफेक्ट लुक और ड्रेसिंग सेंस में वो बेहद हसीन लग रही हैं। हालांकि इस वीडियो में एआई का इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें: हनीमून से अगले दिन पैदा हुआ बच्चा किसका? न्यूली मैरिड कपल की इस बात पर बनी सहमति
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines