Marianne Bachmeier Video : अदालत की कार्यवाही शुरू होने वाली थी, वकील जज के सामने अपना पक्ष रखने के लिए तैयार थे। आरोपी भी कटघरे में पहुंच चुका था। तभी एक महिला कोर्टरूम में पहुंची और आरोपी पर गोलियों की बारिश कर दी। इस हमले में आरोपी मारा गया और इसके बाद भी महिला ने वहां से भागने की भी कोशिश नहीं की। उसे पुलिसवालों ने पकड़ लिया। महिला के चेहरे पर एक असीम शांति थी। आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया? इस हत्या के बाद महिला लोगों के बीच में ‘हीरो’ क्यों बन गई? आइये जानते हैं।
महिला का नाम था मैरिएन बाकमीयर, ये जर्मनी के ल्यूबेक की रहने वाली थी। मैरिएन बाकमीयर जर्मनी के लोअर सैक्सोनी में हिल्डेशाइम के छोटे से शहर सारस्टेड में पली बढ़ीं। मैरिएन के पिता बहुत शराब पीते थे और शराब पीने से वह आक्रामक हो जाते थे। मैरिएन के साथ भी हिंसक व्यवहार हुआ। पिता के आक्रामक रवैये के चलते उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। मां ने दूसरी शादी की और फिर मैरिएन को घर घर से बाहर निकाल दिया।
16 साल की उम्र में प्रेग्नेंट, 19 में शादी
16 साल की उम्र में ही मैरिएन बाकमीयर प्रेग्नेंट हो गई थी और दो बच्चों को जन्म दिया। बच्चों को रखने और पालन पोषण के लिए पैसा नहीं था तो बच्चों को किसी को दे दिया। इसके बाद 19 साल की उम्र में एक शख्स से उनकी मुलाकात हुई और दोनों ने शादी की। शादी के बाद एक बेटी हुई। इसका नाम ऐना रखा गया। इसके बाद पति से तलाक हो गया तो ऐना ही उसकी जिंदगी के लिए सबकुछ थी।
मैरिएन अकेली थी, वह काम पर भी जाती थी। ऐसे में बेटी ऐना को अक्सर घर में अकेला रहना पड़ता था। वह सात साल की थी, अक्सर पड़ोस के घर में खेलने जाती थी लेकिन एक दिन जब वह गई तो वह वापस ही नहीं आई। ये तारिख थी 7 मई 1980। जब मैरिएन लौट कर आई तो ऐना घर में नहीं मिली। तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। अंत में उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस भी तलाशती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पकड़ा गया शख्स, गुनाह कबूला
इसी बीच पुलिस को एक शख्स ने जानकारी दी और एक शख्स पर शक जताया। यह शख्स पहले यौन शोषण के मामले में जेल जा चुका था। पुलिस ने इस शख्स को उठाया और पूछताछ की। शुरुआत में तो वह घुमाने की कोशिश कर रहा था लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सबकुछ बता दिया। उसने बताया कि उसने बच्ची के दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है।
मामला कोर्ट में गया लेकिन यहां वह बदल गया। खुद को नपुंसक बताने लगा। कई बार कोर्ट में सुनवाई हुई और हर बार ऐना की मां मैरिएन वहां जाती थीं। मैरिएन को लगा कि आरोपी कोर्ट को गुमराह कर रहा है और वह बच निकल सकता है। ऐसे में 6 मार्च, 1981 की तारीख को मैरिएन इंसाफ के लिए खुद को तैयार कर कोर्ट रूम में पहुंच गईं। इसके बाद कोर्ट रूम थर्रा गया।
हत्यारे पर चलाई थी आठ गोलियां
मैरिएन एक दशमलव 22 कैलिबर की बेरेटा पिस्टल लेकर कोर्ट रूम में पहुंची और आरोपी क्लॉस ग्रैबोस्की पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में उसने कुल आठ गोलियां चलाई थी। आरोपी ग्रैबोस्की वहीं मर गया लेकिन कोर्ट रूम में हत्या करने के बाद मैरिएन पर केस दर्ज किया गया और उसे छह साल की सजा सुनाई गई हालांकि तीन साल बाद उसे रिहा कर दिया गया।
इस घटना के बाद मैरिएन को आम लोगों का खूब समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोग उसके समर्थन में एकत्रित हुए थे। उसे ‘हीरो’ बता रहे थे, जिसने अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वालों को खुद ही सजा दे दी। जेल से रिहा होने के बाद मैरिएन देश छोड़कर चली गई। दूसरी शादी कर ली और 46 साल की उम्र में कैंसर से उसकी मौत हो गई। बेटी के बगल में उसे भी दफनाया गया।
यह भी पढ़ें :खाना-पीना छोड़ iPhone खरीदने की जिद पर अड़ा बेटा, फूल बेचकर पैसे लेकर पहुंची मां का वीडियो वायरल
मैरिएन की चर्चा पूरे देश में हुई और यह घटना इतनी फेमस हुई कि इस पर एक नाटक, तीन फिल्में और तीन डॉक्यूमेंट्री बनाई जा चुकी हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी है, जिसे आपने ऊपर देखा होगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines