Bharat Ratna : भारत सरकार की तरफ से पांच लोगों को भारत रत्न दिए जाने का एलान हुआ है। पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का एलान पहले ही हो गया था लेकिन अब तीन और हस्तियों को भारत रत्न देने का एलान हुआ है। ऐसे में इस साल कुल 5 लोगों को भारत रत्न दिया जा रहा है, जबकि 3 लोगों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी को ट्वीट कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को मिलकर कुल 5 नाम हो गए। सवाल ये है कि जब साल में तीन लोगों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है तो पांच लोगों को कैसे और क्यों दिया जा रहा है?
दरअसल साल 2023 में किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, इसकी वजह से इस बार पांच लोगों को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हुई है। पिछले साल सरकार ने किसी को भी यह सम्मान नहीं दिया था, ऐसे में दो साल में छह लोगों को यह सम्मान दिया जा सकता था और सरकार ने 5 लोगों के नाम का एलान कर दिया है।
कब और किसने शुरू की थी भारत रत्न देने की परंपरा
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने 2 जनवरी 1954 से भारत रत्न देने की शुरुआत की थी, शुरुआत में ये सम्मान साहित्य, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता था लेकिन धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें : कभी देखा है इतना अजीब हेयर स्टाइल! बालों का ही बना दिया केकड़ा, Popcorn भी भूना
साल 1954 में ही सी राजगोपालाचारी और सी वी रहमान को भारत रत्न दिया गया था। अब 2024 में पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। इससे पहले 1999 में 4 लोगों को एक साल में ही भारत रत्न दिया गया था। भारत रत्न उन्हें दिया जाता है जो राष्ट्रीय मान्यता के प्रतीक के रूप में कार्य करता है और देश की उन्नति और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
ये भी पढ़ें: FD पर ये 7 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में अचानक क्यों भड़क उठी हिंसा?
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर पीएम मोदी का तंज
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
17 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
20 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines