कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर पीएम मोदी का तंज, बोले-नजर ना लग जाए इसीलिए काला टीका...

Parliament Budget Session 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की। खरगे ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया है।

PM Modi

PM Narendra Modi on Manmohan Singh retirement of Rajya Sabha members: राज्यसभा के 56 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इन सभी सदस्यों का कार्यकाल 2 और 3 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी ने रिटायर होने वाले सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं। राज्यसभा में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने मनमोहन सिंह के विचारों और योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के 10 साल के कामकाज की तारीफ की।

विज्ञापन

क्या कहा मनमोहन सिंह पर

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं विशेष रूप से आज डॉ. मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा। 6 बार वो इस सदन को अपने मूल्यवान विचारों से नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं। इतने लंबे समय तक जिस तरह से उन्होंने इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है, उसके लिए डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन

तारीफ में और क्या कहा पीएम ने

प्रधानमंत्री ने कहा कि सदन के अंदर वोटिंग का अवसर था। डॉक्टर मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर आए और वोट किया। एक सांसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है, वे उसका प्रेरक उदाहरण हैं। जब कमेटी मेंबर्स के चुनाव हुए तो वे व्हीलचेयर पर वोट देने आए। सवाल यह नहीं है कि वे किसको ताकत देने के लिए आए। मैं मानता हूं कि लोकतंत्र को ताकत देने आए। इसलिए आज विशेष रूप से मैं उनके दीर्घायु के लिए हम सब की तरफ से प्रार्थना करता हूं। वे निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहें, हमें प्रेरणा देते रहें।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ये सदन हर 2 वर्ष के बाद एक नई प्राणशक्ति और ऊर्जा प्राप्त करता है। हर दो साल में होने वाली विदाई है वो विदाई एक प्रकार से विदाई नहीं होती है, बल्कि वो ऐसी स्मृतियों को यहां छोड़कर जाते हैं जो स्मृतियां आने वाली नई बैच के लिए एक अनमोल विरासत होती हैं।

विज्ञापन

ब्लैक पेपर पर क्या कहा पीएम ने

पीएम मोदी ने कहा कि, आज देश पिछले 10 साल में समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है और उसको नजर ना लग जाए इसीलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ है। मैं उसके लिए भी खरगे जी का बहुत धन्यवाद करता हूं ताकि हमारी इस प्रगति की यात्रा को कोई नजर ना लग जाए। मैं उसका (ब्लैक पेपर) भी स्वागत करता हूं क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है तो काला टीका, नजर ना लग जाए इसीलिए बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन

रिटायर हो रहे सदस्यों पर क्या कहा

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जो साथी नए दायित्वों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इस सीमित विस्तार से एक बड़े विस्तार की तरफ जा रहे हैं। राज्यसभा से निकलकर जनसभा में जा रहे हैं। मैं मानता हूं कि उनका साथ, यहां का अनुभव। इतने बड़े मंच पर जा रहे हैं, देश के लिए एक बहुत बड़ी पूंजी बनकर निकले हैं। यह एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जहां 6 साल रहने के बाद कोई व्यक्ति ऐसा निखरकर निकलता है, ऐसा तेजस्वी बनकर जाता है कि वह जहां भी रहता है, जिस भूमिका में रहता है वह अवश्य हमारे कार्य को अधिक ताकतवर बनाएगा। राष्ट्र के काम को गति देने का सामर्थ्य देगा।

विज्ञापन

क्या कहा मल्लिकार्जुन खरगे ने

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया है। खरगे ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खतरा है। पिछले 10 साल में 411 विधायकों को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया। उन्होंने कांग्रेस की कई सरकारें गिराईं, वे लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि हम बेरोजगारी का मुख्य मुद्दा उठा रहे हैं, जिसपर बीजेपी कभी बात नहीं करती। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे गैर-बीजेपी राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ